फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police pasting posters of teenager and accused juvenile

किशोरी और आरोपी किशोर के पोस्टर जगह जगह चस्पा कर रही पुलिस, फिर भी नहीं लग रहा सुराग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Police pasting posters of teenager and accused juvenile
संभल। नौ दिन से किशोरी और आरोपी किशोर की तलाश में पुलिस की टीमें छानबीन कर रही हैं लेकिन अब तक मामूली सुराग भी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। सार्वजनिक तौर पर तलाशी अभियान चलाया हुआ है। इसके लिए जगह-जगह पोस्टर लगाए जा रहे हैं। उस इलाके की थाना पुलिस को भी अवगत कराया जा रहा है। जहां संभल पुलिस की टीम पहुंच रही है। जिससे स्थानीय मुखबिरों के आधार पर सुराग लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस की तमाम कोशिशें अब तक नाकाम साबित हुई हैं।
विज्ञापन

शनिवार तक पुलिस की तीन टीमें तलाश करने में जुटी हुई थीं। एक टीम दिल्ली में डेरा डाले हुए है तो दूसरी टीम मुरादाबाद में सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से सुराग तलाश कर रही है। तीसरी टीम कलियर, हरिद्वार और ऋषिकेश के होटल, धार्मिक स्थल और आश्रम में तलाश करने में जुटी हुई है। अब पुलिस की टीमें मुख्य स्थानों पर पोस्टर लगा रही हैं। जिससे हर किसी की नजर पड़े और कहीं कोई सुराग मिल सके।
विज्ञापन

पुलिस की इन कोशिशों से सुराग मिलने की उम्मीद है। दिल्ली गई टीम ने आनंद विहार बस अड्डे से तमाम राज्यों को जाने वाली बसों पर भी पोस्टर लगाए हैं। टिकट खिड़की व मुख्य गेट पर भी पोस्टर चस्पा कर दिए हैं। जिससे किशोरी और आरोपी किशोर का सुराग हाथ लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed