फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police, PAC and RAF marched on foot in the city

Sambhal News: शहर में पुलिस, पीएसी और आरएएफ ने किया पैदल मार्च

Tue, 17 Dec 2024 01:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 17 Dec 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Police, PAC and RAF marched on foot in the city
संभल। शहर में एहतियाती तौर पर चौकसी लगातार बरती जा रही है। सोमवार को एएसपी श्रीश्चंद्र के नेतृत्व में पैदल मार्च किया गया। इस दौरान पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवान साथ रहे। जनसंवाद कर शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की। साथ ही माहौल खराब करने वाले लोगों की सूचना दिए जाने के लिए भी जागरूक किया।
विज्ञापन

24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल के बाद से शहर में पुलिस की एहतियाती चौकसी है। प्रमुख स्थान और बाजार में फोर्स को तैनात किया गया है। सुरक्षा के लिए पीएसी के साथ आरएएफ को लगाया गया है। थानों से भी फोर्स बुलाया गया है। वहीं दूसरी ओर जामा मस्जिद पर लगातार निगरानी की जा रही है। मालूम हो बवाल के दौरान पांच लोगों की मौत हो गई थी। 30 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। 29 पुलिसकर्मी पत्थराव और फायरिंग में घायल हुए थे। इसके बाद से लगातार एहतियात बरती जा रही है। एएसपी ने बताया कि लोगों से संवाद किया गया है। शांति बनाए रखने में सहयोग के लिए अपील की है। बताया है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और अफवाह फैलाने वाले की सूचना पुलिस को दें। जिससे कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed