फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   police march in sambhal

एहतियाती चौकसीः कप्तान की अगुवाई में किया पैदल मार्च

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
police march in sambhal
संभल के नखासा में पैदल मार्च करते एसपी यमुना प्रसाद। - फोटो : SAMBHAL
संभल। भारी पुलिस बल के साथ मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ने पैदल मार्च किया। चार थानों की पुलिस उनके साथ चल रही थी। सभी बवाल से निबटने की एहतियाती तैयारी का प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस बल की तैयारी का एक संदेश यह भी था कि अमन चैन बनाए रखें।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ महिलाओं का धरना 24 जनवरी से चल रहा है। इसे लेकर भी सतर्कता है। इससे पहले 19 व 20 दिसंबर 2019 को संभल में हिंसक प्रदर्शन हो चुके हैं। जिसमें दो लोगों की जान गई थी। इसके बाद से ही पुलिस और प्रशासन ने एहतियाती सुरक्षा प्लान बनाकर संभल के संवेदनशील स्थलों पर पुलिस और पीएसी के साथ रैपिड रिएक्शन फोर्स की तैनाती की है। दिल्ली जाफराबाद में बवाल की सूचना मिलने के बाद सोमवार की रात अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ ने संभल की एहतियाती सुरक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल और पुलिस क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ ने नगर भ्रमण किया था। अब पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार दोपहर संभल कोतवाली, नखासा, हयातनगर और असमोली थाने के पुलिस बल को संग लेकर पैदल मार्च किया। पुलिस के जवान उसी तरह से दिख रहे थे जैसे वे किसी बवाल की तैयारी में जा रहे हों। पुलिस अधिकारियों ने इस मौके पर आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिया और हर हाल में शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। पैदल मार्च नखासा थाना से नगर के दीपा सराय, शंकर चौराहा और विभिन्न हिस्सों में होते हुए चौधरी सराय तक गया। इसमें भारी पुलिस बल शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नखासा थानेे में एसपी ने कराया दंगा नियंत्रण का अभ्यास
संभल। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने नखासा थाने में पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण की एहतियाती तैयारी का अभ्यास कराया। वह मंगलवार को संभल कोतवाली और नखासा थाना में वार्षिक निरीक्षण पर पहुंचे थे। उन्होंने थाना परिसर, माल खाना और शस्त्रागार का निरीक्षण किया। साथ ही अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के आदेश निर्गत किए। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि जो भी कमियां पाईं गईं हैं उन्हें दूर करने के आदेश दिए गए हैं। उपकरणों के रखरखाव के बारे में प्रशिक्षण दिया गया है।

आईजी पहुंचे संभल, अधिकारियों से वार्ता की
संभल। पुलिस महानिरीक्षक रमित शर्मा मंगलवार को संभल पहुंचे। दिल्ली में बवाल के बाद संभल में सतर्कता और एहतियाती व्यवस्था के बारे में आईजी जोन ने जानकारी ली है। उन्होंने चौधरी सराय पुलिस चौकी के कक्ष में बैठकर पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद से बातचीत की। साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed