फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police identified 50 more rioters

Sambhal News: पुलिस ने और चिह्नित किए 50 बवाली

Sun, 01 Dec 2024 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 01 Dec 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Police identified 50 more rioters
चार दिन पहले प्रशासन द्वारा संभल में बवालियों का जारी किया गया पोस्टर। स्रोत : प्रशासन - फोटो : संभल
संभल। शहर को बवाल से सुलगाने वाले बवालियों की पहचान में पुलिस की टीमें लगातार काम कर रही हैं। शनिवार को पुलिस ने 50 और बवाली चिह्नित किए हैं। अब 300 बवालियों की पहचान हो चुकी है। पुलिस 250 बवालियों के पोस्टर पहले ही जारी कर चुकी है। जल्द ही जारी किए गए पोस्टर प्रमुख चौराहों और तिराहों पर चस्पा किया जाएगा।
विज्ञापन

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि वीडियो और फोटो के माध्यम से लगातार बवालियों की पहचान की जा रही है। बताया कि शनिवार को 50 और बवालियों को चिह्नित किया गया है। इनके भी पोस्टर जारी किए जाएंगे। बताया कि 250 बवालियों की पहले ही पहचान हो चुकी है। जिससे अब चिह्नित किए गए बवालियों की संख्या 300 हो गई है। चिह्नित किए गए सभी बवालियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

मालूम हो 24 नवंबर की सुबह करीब नौ बजे जामा मस्जिद पर बवाल किया था। इसमें पांच आम नागरिकाें की जान गई और 19 पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। यह बवाल नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा इलाके में भी हुआ था। पुलिस ने तीन महिला समेत 27 उपद्रवी गिरफ्तार किए थे। जिनकी निशानदेही पर मोबाइल, तमंचे, पुलिस से लूटा गया सामान भी बरामद किया था। एसपी ने कहा कि हमें आम लोगों का सहयोग मिल रहा है। हम सभी उपद्रवियों की पहचान कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बवाल को पुलिस ने जल्द काबू किया, देर होने पर ज्यादा बिगड़ सकते थे हालात
जामा मस्जिद से शुरू हुए बवाल की आंच नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा तक तो पहुंची लेकिन पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने इस बवाल को जल्द ही काबू कर लिया। जिससे शहर के दूसरे हिस्सों में इसकी आंच बेअसर रही। यदि बवाल जल्द काबू नहीं होता तो शहर का माहौल ज्यादा बिगड़ सकता था।पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने सूझबूझ दिखाकर इस पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed