{"_id":"5d2394d18ebc3e6c914aa612","slug":"police-file-report-on-nirerian-twit-sambhal-news-mbd3143145185","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइजीरिया से किए ट्वीट पर पुलिस ने लिया संज्ञान, पांच पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाइजीरिया से किए ट्वीट पर पुलिस ने लिया संज्ञान, पांच पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
संभल। नाइजीरिया से किए ट्वीट पर संभल पुलिस ने संज्ञान लिया है। महिला समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के आदेश पर हुई है।
सोमवार को असमोली थाना क्षेत्र के गांव चितावली निवासी बनी सिंह ने नाइजीरिया से संभल पुलिस को ट्वीट किया। जिसमें बताया कि वह नाइजीरिया में नौकरी करता है और उसकी पत्नी रितु घर पर अकेली रहती है। उसके भाई सहदेव, कुशलपाल, सुशील और भाभी प्रियंका आए दिन उसकी पत्नी को जान से मारने की धमकी देते हैं और घर में घुसकर मारपीट करते हैं। सोमवार की सुबह भी लाइसेंसी पिस्टल रखकर जान से मारने की धमकी दी और घर छोड़ जाने के लिए कहा।
ट्वीट में कहा कि इससे उसकी पत्नी की जान को खतरा है। आरोपी लोग उसकी पत्नी की जान भी ले सकते हैं। ट्वीट संभल पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद के संज्ञान में पहुंचा तो उन्होंने असमोली थाना प्रभारी निरीक्षक रवींद्र कुमार को जांच के आदेश किए।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक जांच करने पहुंचे तो मामला सही पाया गया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को मामले से अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश कर दिए।
असमोली थाने में महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित महिला को सुरक्षा के लिए आश्वस्त किया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।