फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police caught illegal storage of firecrackers

Sambhal News: पुलिस ने पटाखों का अवैध भंडारण पकड़ा

Wed, 01 Nov 2023 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 01 Nov 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Police caught illegal storage of firecrackers
गवां (संभल)। पुलिस और दमकल की टीम ने मंगलवार को गवां में संयुक्त रूप से छापा मारकर पटाखों का अवैध भंडारण पकड़ा। पुलिस ने पटाखों को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव ईशाकपुर निवासी अजयपाल बाबू की कस्बे में आतिशबाजी की दुकान है। मंगलवार की शाम चार बजे करीब सीओ आलोक सिद्धू दमकल की टीम के साथ पहुंचे। जांच पड़ताल में दस पेटी पटाखे पकड़े। जो अवैध रूप से दुकान में रखे गए थे। यह पटाखे निर्धारित स्थान से अलग रखे गए थे। पुलिस ने पटाखे जब्त कर लिए हैं। सीओ का कहना है कि इस अवैध भंडार के मामले में कार्रवाई कराई जा रही है। मालूम हो पिछले वर्ष गुन्नौर कस्बे में आतिशबाजी के अवैध गोदाम में धमाका हुआ था। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। कई मकान क्षतिग्रस्त हुए थे। इसके बाद भी आतिशबाजी के अवैध भंडार पर रोक नहीं लगी है। जिले में संभल,चंदौसी और गुन्नौर तहसील में आतिशबाजी की दुकानें बड़ी संख्या में हैं। जो लाइसेंस पर चलती है। भंडारण अवैध किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed