फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police arrived in Sambhal on the information of the minor girl's bride

संभल की नाबालिग दुल्हन: गाजे-बाजे के साथ पहुंची बरात, स्वागत पर आ धमकी पुलिस; अकेला ही लौटा दूल्हा

Tue, 27 Jun 2023 08:08 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 27 Jun 2023 08:08 PM IST
सार

कैलादेवी थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात बरात पहुंची। किसी ने पुलिस को सूचना दी कि दुल्हन नाबालिग है। जिसके बाद दुल्हन के नाबालिग होने पर बरात बैरंग लौटी।

विज्ञापन
Police arrived in Sambhal on the information of the minor girl's bride
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैलादेवी थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात आई बरात को उस समय लौटना पड़ा। जब नाबालिग दुल्हन होने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दुल्हन के बालिग होने के प्रमाण पत्र मांगे। लेकिन मौके पर नहीं मिले। दुल्हन के परिजनों ने बालिग होने की बात कही है। पुलिस ने प्रमाण पत्र दिखाने के बाद ही शादी की रस्म अदा करने की हिदायत दी। इसके बाद बराती खाना खाकर चले गए। बिना दुल्हन लौटा दूल्हा की चर्चा आसपास के क्षेत्र में है। 

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने रोकी शादी
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी बुलंदशहर जिला निवासी युवक से कुछ समय पहले तय की थी। सोमवार की रात साढ़े आठ बजे करीब बरात पहुंची तो जोरदार स्वागत किया गया। किसी ने पुलिस को सूचना दी कि नाबालिग लड़की की शादी कराई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो दुल्हन नाबालिग थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मांगे बालिग होने के सबूत
इसके बाद भी दुल्हन के परिजनों ने बालिग होने की बात कही। पुलिस ने प्रमाण पत्र मांगे तो वह नहीं दिखा सके। पुलिस ने प्रमाण पत्र दिखाए जाने तक शादी की रस्में अदा नहीं करने की हिदायत दी है। इसकी जानकारी बराती और घरातियों को हुई तो हड़कंप मच गया। गांव के जिम्मेदार लोगों ने बरातियों को नाश्ता और खाना खिलाया और वापस भेज दिया। 

वहीं गांव में चर्चा है कि जिस लड़की की शादी हो रही है। उसके खिलाफ कुछ समय पहले उसके भाई की पत्नी ने दहेज उत्पीड़न के मामले में आरोपी बनवाया था। पुलिस की विवेचना में नाबालिग मिलने पर विवेचक ने नाबालिग का नाम मुकदमें से हटा दिया था। इसी आधार पर पुलिस को सूचना दी गई है कि दुल्हन नाबालिग है। थाना प्रभारी लोकेंद्र कुमार ने बताया कि नाबालिग लड़की की शादी होने की सूचना मिली थी। जांच पड़ताल में लड़की नाबालिग होने का शक हुआ है। प्रमाण पत्र दिखाने के लिए कहा है। इसके लिए दो दिन का समय दिया गया है। बाल संरक्षण समिति को भी इसकी सूचना दे दी गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed