फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police arrested Youth Congress District President while burning the effigy of the state government

प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते पुलिस ने युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष को किया गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Police arrested Youth Congress District President while burning the effigy of the state government
गुन्नौर। किसानों के समर्थन में प्रदेश सरकार का विरोध प्रदर्शन करने पर पुलिस ने युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को हिरासत में ले लिया था। इस घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने गुन्नौर में नेहरू चौराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला दहन करने का प्रयास किया। पुलिस ने युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष को तीन चार समर्थकों के साथ हिरासत में ले लिया और बाद में छोड़ दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव किसानों के साथ धरना प्रदर्शन कर रहे थे। तभी पुलिस ने मौके पर पहुंच प्रदेश अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया था। इस घटना के विरोध में बुधवार को युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष काजी हम्माद मुबीन ने गुन्नौर में नेहरू चौराहे पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश सरकार का पुतला फूंकने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया। पुलिस ने युवा जिलाध्यक्ष काजी हम्माद मुबीन व अन्य कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष काजी हम्माद मुबीन ने कहा कि प्रदेश सरकार ने युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव को किसानों के साथ प्रदर्शन करते समय गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना का युवा कांग्रेस विरोध करती है। उनकी पार्टी किसानों के साथ खड़ी है और हमेशा किसानों की आवाज उठाती रहेगी।
उनकी पार्टी तानाशाही सरकार के जुल्म के आगे झुकने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष को शीघ्र रिहा नहीं किया, तो पार्टी विशाल धरना प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर नगराध्यक्ष आसिम काजी, कासिम खान, फैजी, फारुख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed