{"_id":"627ac7d50db8340ccc02782c","slug":"police-arrested-the-accused-doing-third-marriage-chandausi-news-mbd427596596","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरा निकाह कर रहे आरोपी को पुलिस ने धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरा निकाह कर रहे आरोपी को पुलिस ने धरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हाता में सोमवार की रात ग्यारह बजे मौके पर पहुंच तीसरा निकाह कर रहे अधेड़ व्यक्ति को हिरासत में लिया है। मंगलवार की शाम दोनों पक्षों में समझौता होना पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध शांति भंग मेें कार्रवाई की है।
सोमवार की रात शहर के मोहल्ला हाता में दो शादियों करने के बाद एक अधेड़ व्यक्ति तीसरा निकाह कर रहा था। तभी दिल्ली शारदा निवासी पहले पत्नी को देवर ने भाई द्वारा तीसरा निकाह करने की सूचना अपनी भाभी को दी। महिला ने कोतवाली पुलिस को घटना से अवगत कराया। जानकारी होने पर पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंच तीसरा निकाह कर रहे व्यक्ति को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। पहली पत्नी रात दो बजे कोतवाली पहुंच गई। अधेड़ व्यक्ति की पहली पत्नी ने बताया कि 1992 में आरोपी ने उनसे निकाह किया था। शादी के बाद पांच बच्चे हुए। उनके शोहर पंजाब में कपड़ों की सिलाई का कार्य करते हैं और चंदौसी के मूल निवासी है। मगर पहली पत्नी दिल्ली शादरहा में अपनी मायके में ही रहती हैं। इसके बाद 2003 में उनके शोहर ने दूसरी शादी की। करीब चार से पांच साल बाद दूसरी पत्नी से अलग हो गए। सोमवार की रात आरोपी की पहली पत्नी को देवर ने जानकारी दी कि उनके भाई तीसरी शादी कर रहे हैं। इसके बाद महिला ने दिल्ली से संपर्क साधा और जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच निकाह रुकवा दिया और अधेड़ को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई की है।
मोहल्ले वालों को घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और निकाह कर रहे अधेड़ से जानकारी कर उसे हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। मंगलवार की दोपहर दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे और समझौते के प्रयास शुरू कर दिए।