फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police arrested one of Balve accused in electoral rivalry and sent to jail

चुनावी रंजिश में हुए बलवे का एक आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Police arrested one of Balve accused in electoral rivalry and sent to jail
संभल। चुनावी रंजिश में बवाल करने वाले आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इसी क्रम में एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मालूम हो मंगलवार की रात को हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव मूसापुर में प्रधानी चुनाव के वोट मांगने को लेकर दो प्रत्याशी व उनके समर्थकों के बीच जमकर पथराव व फायरिंग हुई थी। इसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हुए थे। कुछ ने छर्रे लगने का आरोप लगाया था। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर 19 लोगों के खि लाफ बलवा व जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की। एक पक्ष की ओर से दस आरोपी बनाए गए और दूसरे पक्ष की ओर से 9 आरोपी बनाए गए थे। पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी क्रम में बवाल व जानलेवा हमला का वांछित आरोपी हमीद शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है। जिसका चालान कर जेल भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर सतेंद्र भड़ाना ने बतया कि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed