{"_id":"64837cfa0f72b783fe0e8724","slug":"police-arrested-gangster-with-reward-of-25-thousand-sambhal-news-c-15-1-169666-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: 25 हजार के ईनामी गैंगस्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: 25 हजार के ईनामी गैंगस्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
चंदौसी। बनियाठेर पुलिस ने 25 हजार रुपये के ईनामी गैंगस्टर को मझावली चौराहे से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर लूट व माल बरामदगी सहित कई मामले दर्ज हैं। थाना बनियाठेर को सूचना मिली कि ईनामी बदमाश मझावली चौराहे पर खड़ा है।
सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को चौराहे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका नाम नानू उर्फ योगेश निवासी मोहल्ला चुन्नी मरघट थाना चंदौसी है। पुलिस ने हिस्ट्री शीट खंगाली, तो आरोपी गैंगस्टर बदमाश निकला। वह 25 हजार रुपये का ईनामी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
आरोपी के खिलाफ चंदौसी कोतवाली में लूट, माल बरामदगी, गैंगस्टर की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। टीम में प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह, एसआई जयप्रकाश, हेड कांस्टेबल जयवीर सिंह, विवेक कुमार, विजय कुमार आदि रहे।