फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police are searching for members of the Shariq Sata gang in connection with the riot.

Sambhal News: शारिक साटा गिरोह के सदस्य तलाश कर रही है पुलिस, बवाल से जुड़ा मामला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Police are searching for members of the Shariq Sata gang in connection with the riot.
शारिक साटा - फोटो : शारिक साटा
संभल। जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल कराने की साजिश में देश का बड़ा वाहन चोर शारिक साटा भी शामिल था। शारिक साटा ने यह साजिश दुबई में रहते हुए अपने गुर्गों के माध्यम से रची। चार हत्या के मामले में तीन गुर्गे जेल जा चुके हैं। अब उसकी गिरोह से जुड़े अन्य गुर्गों की तलाश में पुलिस लगी है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि गिरोह से जुड़े सदस्यों की तलाश कराई जा रही है। शारिक साटा दुबई में रहता है। इसकी जानकारी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए भी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

24 नवंबर को जामा मस्जिद का सर्वे चल रहा था। इसी दौरान भीड़ ने बवाल कर दिया था। इस बवाल में विदेशी हथियारों से गोली चलाई गई। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी। चार हत्या के मामले दर्ज हुए थे। पांचवें मृतक के परिजनों ने कानूनी कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया था और वह शव ले गए थे। पुलिस की एसआईटी ने छानबीन की तो शारिक साटा गिरोह प्रकाश में आया। मुल्ला अफरोज, गुलाम और वारिस की गिरफ्तारी हुई। उन्होंने पुलिस को पूछताछ में बताया कि शारिक साटा ने दुबई से किस तरह बवाल कराने की साजिश रची और हथियार उपलब्ध कराए। इसके बाद पुलिस ने शारिक साटा को बीएनएसएस की धारा 48 के तहत आरोपी बनाया था। एसपी ने बताया कि उसकी गिरोह से जुड़े गुर्गों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन





क्या है धारा 48



बीएनएस धारा 48 के अनुसार, भारत से बाहर रहने वाले किसी व्यक्ति को भारत में अपराध को बढ़ावा देने का दोषी पाया जा सकता है। यदि वह भारत में किसी ऐसे कार्य को करने में सहायता करता है या उकसाता है, जिसे यहां किए जाने पर अपराध माना जाएगा। वह धारा 48 के तहत आरोपी होगा और जितना अपराध भारत में किया गया है उतना ही अपराध विदेश में बैठे आरोपी का माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed