{"_id":"6096db0b8ebc3ec1993dcd6f","slug":"police-alert-for-corona-infection-sambhal-news-mbd388505794","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पुलिस ने लाउडस्पीकर मुख्य चौराहे पर लगवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पुलिस ने लाउडस्पीकर मुख्य चौराहे पर लगवाए
विज्ञापन
गुन्नौर। कोरोना वायरस अपनी दूसरी लहर में पूरी रफ्तार से दौड़ लगा रहा है। कम से कम इसकी चपेट में आएं, इसके लिए गुन्नौर पुलिस की ओर से कस्बे के मुख्य चौराहा पर लाउडस्पीकर लगाकर कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की जा रही है। कोरोना वायरस को लेकर लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं।
लगातार जिले में संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने लगी है। इसे लेकर पुलिस ने क्षेत्र में बिना मास्क लगाए चलने वाले लोगों के चालान काटने शुरू कर दिए हैं। गुन्नौर कोतवाली प्रभारी सतीश कुमार आर्य ने कस्बे के मुख्य चौराहे नेहरु चौक पर लाउडस्पीकर लगवाया है।
यहां दिनभर लोगों को कोविड-19 को लेकर जागरूक किया जा रहा है । लगातार लोगों को मास्क लगाकर चलने तथा शारीरिक दूरी का पालन करने की अपील की जा रही है।