{"_id":"5dc086228ebc3e016968a3ab","slug":"police-alert-for-ayodhya-matter-sambhal-news-mbd328107055","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या मुद्दे पर फैसला आने के मद्देनजर प्रशासन सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या मुद्दे पर फैसला आने के मद्देनजर प्रशासन सतर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर संभल जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने की कवायद में पुलिस प्रशासन जुट गया है। जिले के साथ थाना स्तर पर डिजिटल वालंटियर्स, प्रधानों और प्रमुख धार्मिक स्थलों से जुड़े लोगों के साथ बैठक कर प्रशासन ने स्पष्ट हिदायत दी है कि फैसला चाहे जिसके पक्ष में आए लेकिन कहीं भी कोई माहौल खराब करने की कोशिश न करें, वरना प्रशासन सख्ती से निपटेगा।
अतीत में हुए विवादों के चलते शासन और प्रशासन की नजर में संभल जिला अतिसंवेदनशील है। लिहाजा प्रशासन भी इसी दृष्टि से इंतजाम कर रहा है। जिले की पुलिस को मॉकड्रिल का अभ्यास कराया गया है। जिला प्रशासन खुद इसकी मॉनीटरिंग कर रहा है।
पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद के निर्देश पर थाना स्तर पर अलग-अलग बैठकें हुई। डिजिटल वालंटियर्स और प्रधानों की इन बैठकों में प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आएगा। लिहाजा कोई भी ऐसा संदेश या फर्जी सूचना सोशल मीडिया या अन्य माध्यम से इधर-उधर न पहुंचाएं जिससे कानून व्यवस्था खराब हो।
विज्ञापन
यदि किसी ने कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की कोशिश की तो प्रशासन उससे सख्ती से निपटेगा। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि जिले में पुलिस को सतर्क कर दिया गया है। खुफिया तंत्र भी सक्रिय है।