{"_id":"68716960f5a5c749b304ae65","slug":"police-administration-remained-alert-during-friday-prayers-deployed-force-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-124583-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जुमे की नमाज के दौरान अलर्ट रहा पुलिस-प्रशासन, फोर्स तैनात की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जुमे की नमाज के दौरान अलर्ट रहा पुलिस-प्रशासन, फोर्स तैनात की
विज्ञापन
संभल। जुमे की नमाज के दौरान शहर में पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। एहतियाती चौकसी के लिए पुलिस के साथ पीएसी और आरआरएफ के जवान भी तैनात किए गए। शहर के मुख्य स्थानों पर भी यह जवान तैनात दिखाई दिए। अधिकारियों का भी आवागमन शहर में काफी रहा।24 नवंबर के बाद से लगातार शहर में चौकसी बरती जा रही है। जामा मस्जिद सर्वे के दौरान बवाल हो गया था। जिसमें पांच लोगों की जान चली गई थी। 29 पुलिस कर्मी घायल हुए थे। इस बवाल में आगजनी, तोड़फोड़ और पथराव किया गया था। इसके बाद से ही लगातार शहर में चौकसी है। जामा मस्जिद पर जुमे की नमाज के दौरान अतिरिक्त फोर्स को लगाया जाता है। इसके अलावा सत्यव्रत पुलिस चौकी और गार्द की फोर्स तो हर समय मुस्तैद रहती है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि लगातार चौकसी बरती जा रही है। यह एहतियाती तौर पर है। शहर में पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल बना हुआ है।
जुमा नमाज के दौरान शहर में पुलिस अलर्ट दिखाई दी। जामा मस्जिद के नजदीक भी पुलिस के साथ पीएसी और आरआरएफ के जवान को तैनात किया गया।
विज्ञापन
जुमा नमाज के दौरान शहर में पुलिस अलर्ट दिखाई दी। जामा मस्जिद के नजदीक भी पुलिस के साथ पीएसी और आरआरएफ के जवान को तैनात किया गया।