फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police accused of sending youth to jail on false complaint without investigation

Sambhal News: पुलिस ने बिना जांच झूठी शिकायत पर युवक को जेल भेजने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Police accused of sending youth to jail on false complaint without investigation
चंदौसी। रोटरी क्लब भारत के पदाधिकारी राज्यमंत्री गुलाब देवी से मिले तथा पुलिस पर कुछ लोगों के साथ मिलकर क्लब के सदस्य को झूठे मामले में जेल भेजने का आरोप लगाया है। उन्होंने मंत्री से मामले में जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रोटरी क्लब भारत के सदस्यों ने राज्यमंत्री गुलाब देवी को बताया कि क्लब के सदस्य राहुल अग्रवाल पर एक परिचित ने ज्वलनशील पदार्थ डालने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर राहुल अग्रवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बताया कि जिस की घटना है, उस दिन राहुल अग्रवाल पूरे दिन घर पर रहे थे। उनके घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। उन्होंने पुलिकस से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने को हा था, पर पुलिस ने जांच में घर की सीसीटीवी फुटेज को शामिल नहीं किया। पुलिस दूसरे पक्ष से हमसाज है तथा क्लब के सदस्य को बिना किसी ठोस सबूत के जेल भेज दिया। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक भी शामिल हैं। उन्होंने गलत मेडिकल बनाया है। उन्होंने राज्यमंत्री से मामले में जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई कराने व क्लब के सदस्य को छुड़वाने की मांग की है। इस मौके पर रोटरी क्लब भारत के सचिन कृष्णा, रितेश मंगलम, श्रुति अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, कोमल अग्रवाल, नेहा, श्वेता, समीर बंसल, प्रमोद सिंह, शिवओम, गौरव, लवकुश अग्रवाल, अनुराग आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed