फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Pleasure on the approval of sitting district judge in chandausi

जिला जज के चंदौसी में बैठने के अनुमोदन पर खुशी

Sat, 16 Dec 2017 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sat, 16 Dec 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
Pleasure on the approval of sitting district judge in chandausi
अदालत। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनपद न्यायालय की अधिसूचना के तहत जिला जज के चंदौसी में बैठने का अनुमोदन किए जाने के बाद चंदौसी में खुशी की लहर दौड़ गई। अधिवक्ताओं ने मिठाइयां बांटकर तथा आतिशबाजी करके खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन


चंदौसी बार एसोसिएशन चंदौसी द्वारा दो बैठके कचहरी परिसर में आयोजित की गई। जिसमें एक की अध्यक्षता राजेश कुमार यादव (अध्यक्ष) ने की, संचालन सचिव विनोद कुमार सिंह ने किया, दूसरी बैठक की अध्यक्षता राजेश कुमार सिंह (अध्यक्ष) ने की, संचालन सचिव नवनीत सिंह यादव ने किया। दोनों बैठकों में अधिवक्ताओ ने जिला जज के चंदौसी में बैठने को शासन का अनुमोदन मिलने पर खुशी जताई।
विज्ञापन


राज्यमंत्री गुलाब देवी के सहयोग का आभार व्यक्त किया। उम्मीद जताई कि अब चंदौसी का विकास हो सकेगा, जनता को सस्ता व सुलभ न्याय मिल सकेगा। मिष्ठान वितरण करने के साथ साथ पटाखे भी छोड़े। इसमें सुरेंद्र शर्मा, नीरज तिवारी, जेएन मिश्रा, राज बहादुर, चौधरी अख्तर सादेन, संजय शर्मा, रंजना शर्मा, मोहन लाल मौर्य, सत्यपाल गुर्जर, शेर सिंह राणा, चंद्रेश गुप्ता, राजेश चौहान, आबाद मियां कुरैशी, नवनीत चौधरी, अमरीश शर्मा, रामनिवास यादव, मुहम्मद नजर कुरैशी, नजर अहमद, मनोज कठेरिया, अखिलेश शर्मा, टेकचंद यादव, मलखान सिंह, नितिन सिंह, शैलेंद्र चौधरी, हरीश सैनी, सगीर सैफी, श्रीगोपाल शर्मा आदि कई अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा अधिवक्ता मंच की कचहरी परिसर में आयोजित बैठक में शासन द्वारा चंदौसी में जिला जज के बैठने का अनुमोदन करने पर खुशी का इजहार किया गया। चंदौसी के विकास की उम्मीद जताई गई। इसमें दुष्यंत कुमार, नितिन सिंह राघव, मुकेश अग्रवाल, राहुल गोयल, मनोज गोयल, सुभाष यादव, श्यामेंद्र सिंह, रिजवान, विशाल भारद्वाज, एकता वार्ष्णेय, गंगासहाय, अशोक कुमार, सुधीर गुप्ता आदि शामिल रहे।

-राज्य सरकार द्वारा जिला न्यायालय संभल, जिसमें जिला जज के बैठने का स्थान चंदौसी में अनुमोदित किया गया है, इसमें शहर विधायक व राज्यमंत्री गुलाब देवी का सहयोग रहा है। उन्होंने लगातार अधिवक्ताओं के साथ मुख्यमंत्री से मिलकर इसके लिए प्रयास किए। -विनोद शर्मा संयोजक जिला निर्माण मंच (फोटो-21)

-जिला जज के चंदौसी में बैठने के मामले को लेकर राज्यमंत्री गुलाब देवी के साथ हम अधिवक्ता डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा से भी मिले, न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक से भी मिले। राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री से मिलकर भी प्रयास किए। उनके प्रयास रंग लाए और शासन ने अनुमोदन दे दिया है। अब शीघ्र ही जिला जज की नियुक्ति हो सकेगी। -नवनीत सिंह यादव अधिवक्ता चंदौसी बार एसोसिएशन चंदौसी (फोटो-22)


-जिला न्यायालय या तो स्थायी तौर पर जनपद मुख्यालय पर ही बने या फिर मुरादाबाद से ही संचालित होता रहे, क्योंकि चंदौसी में अचानक काफी भीड़ बढ़ेगी, जिसका संभलना मुश्किल हो जाएगा, क्योंकि वहां इतनी जगह नहीं है। अन्यथा लोगों की दिक्कतें बढ़ जाएगी। -देवेंद्र वार्ष्णेय एडवोकेट संभल (फोटो-23)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed