फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Players entered quarter finals in chess competition

Sambhal News: शतरंज प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने किया क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Players entered quarter finals in chess competition
चंदौसी। सुप्रसिद्ध मेला गणेश चौथ के उपलक्ष्य में मेला ग्राउंड स्थित जीके सिल्वर स्टोन स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता का कार्यक्रम चल रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन स्व. दिनेश चंद्र वाष्र्णेय एवं राधा देवी की स्मृति में उनके पुत्र राजकुमार द्वारा किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को शतरंज प्रतियोगिता के चौथे दिन प्री क्वार्टर व क्वार्टर फाइनल के मुकाबले खेले गए। जिसमें प्री क्वार्टर फाइनल के मुकाबले में पारस गर्ग ने चन्द्रपाल को हरा कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश पाया।
विज्ञापन

वहीं दूसरे प्री क्वार्टर मुकाबले में परमार्थ ने राम किशन को हराया, तीसरे प्री क्वार्टर फाइनल में करुणेश शर्मा ने शिव नारायण शर्मा को क्वाटर फाइनल के मुकाबले में प्रवेश पाया। इसके अलावा चौथे प्री क्वार्टर में शंकरलाल ने डॉ. अनिल कुमार गुप्ता को एवं पांचवें प्री क्वार्टर में मिलिंद यादव ने पुष्पेंद्र मौर्य को तथा छठे प्री क्वार्टर फाइनल में आशीष सागर ने राम किशोर अग्रवाल को हरा कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इस मौके पर अश्वनी शर्मा, राजू बनर्जी, राजीव गुप्ता, शशिकांत गुप्ता, प्रभात कृष्णा, प्रजीत लालू, चन्दन शर्मा, पुष्पेंद्र, सत्यम गौड़, विशाल सागर, मुकेश गोयल, शमीम अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed