फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Pile of gravel-bazarput on the roadside, giving a feast to the accidents

सड़क किनारे लगे बजरी-बजरपुट के ढेर, दे रहे हादसों को दावत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Pile of gravel-bazarput on the roadside, giving a feast to the accidents
Pile of gravel-bazarput on the roadside, giving a feast to the accidents - फोटो : CHANDAUSI
शहर में हाईवे पर सड़क किनारे जगह-जगह बजरपुट, बजरी के ढेर लगे हुए हैं। जिससे तेजगति से दौड़ते वाहन कभी भी हादसे का शिकार हो सकते हैं। तहसील प्रशासन ने चार माह पहले सड़क किनारे लगे रेता-बजरपुट के कारोबारियों पर कार्रवाई के लिए नोटिस जारी कर जुर्माना भी लगाया था। वह कार्रवाई नोटिस जारी करने तक ही सीमित होकर रह गई।
विज्ञापन

शहर के मुरादाबाद, बदायूं, बहजोई रोड सहित पुराना बाईपास पर जगह-जगह सड़क किनारे बजटपुट, रेता, बजरी के ढेर लगे रहते हैं। रोजाना क्रेन मशीन से ट्रैक्टर-ट्राली में रेता-बजरपुट को ढोया जाता है। सड़क किनारे दोनों तरफ फुटपाट रेता व बजरपुट से गिर जाता है जिससे बाइक का पहिया फुटपाथ पर पड़े रेता व बजटपुर पर जाने से फिसल जाता है और हादसा हो जाता है। सड़क किनारे ऊंचे-ऊंचे ढेर लगे रहते हैं। जिससे हाईवे भी संकरा नजर आने लगा है। चार माह पहले एसडीएम राजपाल सिंह ने पालिका प्रशासन के साथ अभियान चलाकर हाइवे किनारे रेता व बजरपुट कारोबारियों को नोटिस जारी माल भी जब्त किया था। कुछ समय हाईवे किनारे रेता व बजरपुट के ढेर नजर नहीं आए। मगर अब पिछले एक माह से एक बार फिर हाईवे किनारे ऊंचे-ऊंचे ढेर लगने प्रारंभ हो गए हैं। जिम्मेदार अधिकारी व जिला मुख्यालय को जाने के लिए इसी मार्ग गुजरते हैं। मगर फिर किसी का ध्यान इस ओर नहीं जाता है।
विज्ञापन

सड़क किनारे रेता, बजरपुर डालने वालों को चार दिन पहले फिर भी नोटिस भिजवाया गया है। वह स्वयं रेता बजरी नहीं हटाते हैं तो इस बार रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजपाल सिंह, एसडीएम, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed