फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Pickup looted after killing father and son recovered

Sambhal News: पिता-पुत्र की हत्या कर लूटी गई पिकअप बरामद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Pickup looted after killing father and son recovered
धनारी (संभल)। पिता-पुत्र की हत्या कर लूटी गई पिकअप पंजाब के पठानकोट से गिरफ्तार मुख्य आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने रजपुरा थाना क्षेत्र से बरामद कर ली है। रिमांड पर लिए गए मुख्य आरोपी एक लाख के इनामी आरोपी संतोष को पुलिस ने बृहस्पतिवार को रघुनाथ कॉलोनी जनपद पठानकोट (पंजाब) से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन




धनारी थाना क्षेत्र के भिरावटी गांव के मजरा मलूआ के घेर निवासी रामसरन की ओर से बीती चार अप्रैल को तहरीर दी गई थी, कि उसका भाई नरेश (41) व उसका भतीजा भीमसेन (19) दो अप्रैल की शाम लगभग सात बजे अपनी पिकअप लेकर बुकिंग पर मेरठ से लेबर लाने के लिए गए थे। इनसे उसी रात समय करीब 10.15 बजे आखिरी बार बात हुई थी। उसके बाद से नरेश व भीमसेन का मोबाइल बंद हो गया। सुबह से उनका फोन स्विच ऑफ बता रहा था। रामसरन की तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्र की गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। छह अप्रैल को पुलिस द्वारा अपहरण की धारा 140 (3) बीएनएस बनाम अज्ञात तरमीम कर पंजीकरण किया गया। इसके बाद सर्विलांस की मदद से आसपास के जिलों में तलाश की गई। सात अप्रैल मंगलवार को शामली जनपद के काबड़ौत के खेतों में दो अज्ञात व्यक्तियों का शव मिलने पर परिजनों को मौके पर भेजा गया, जिन्होंने दोनों शवों की शिनाख्त नरेश व भीमसेन के रूप में की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की गला दबा कर हत्या किया जाना पाया गया था। इसके बाद हत्या की धारा पुलिस ने बढ़ा दी।
विज्ञापन




घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र करते हुए सर्विलांस की मदद से घटना में शामिल आरोपी मनोज पुत्र महावीर निवासी चिंजरी, थाना मूसाझाग, जिला बदायूं मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाएं पैर में गोली लगी थी। इसके लगभग एक सप्ताह बाद दूसरा आरोपी कैलादेवी थाना क्षेत्र के ग्राम रझैड़ा सलेमपुर निवासी अरविंद को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों को जेल भेज दिया गया था। तीसरा मुख्य आरोपी कैलादेवी थाना क्षेत्र के ग्राम रझैड़ा सलेमपुर निवासी संतोष पुलिस की पकड़ में नहीं आया तो उस पर एक लाख का इनाम घोषित कर दिया गया। बीते बृहस्पतिवार को एसटीएफ ने उसे पंजाब प्रांत के पठानकोट से गिरफ्तार कर लिया था। अदालत के आदेश पर उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई तो उसकी निशानदेही पर रजपुरा थाना क्षेत्र से लूटी गई पिकअप भी मंगलवार को पुलिस ने बरामद कर ली। थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि आरोपी संतोष को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। आरोपी की निशानदेही पर पिता-पुत्र की हत्या कर लूटी गई पिकअप बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed