फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Pharmacists did black bandage work in CHC

सीएचसी में फार्मासिस्टों ने काली पट्टी बांध किया कार्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Pharmacists did black bandage work in CHC
चंदौसी। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर सीएचसी में तैनात फार्मासिस्टों ने बाजू पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया। फार्मासिस्ट मोहन पाठक ने बताया कि हमारा संगठन 20 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत है। जिसमें एलोपैथिक चिकित्सकों की अनुपस्थिति में फार्मासिस्टों को प्रदान किया जाने वाला प्रभार भत्ता 75 रुपये से बढ़ा 750 रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया जाए। विशेष कार्याधिकारी फार्मेसी का पदनाम बदलकर सहायक निदेशक फार्मेसी किया जाए। चिकित्सकों की अनुपस्थिति में चिकित्सीय कार्य कर रहे फार्मासिस्टों को विधिक मान्यता दी जाए। फार्मेसी की शिक्षा को देखते हुए फार्मासिस्टों को प्राथमिक उपचार के साथ कुछ सीमित उपचार को औषधियों का नुस्खा लिखने का अधिकार प्रदान किया जाए। ड्रग वेयर हाउस में फार्मासिस्ट एवं चीफ फार्मासिस्ट के पदों का सृजन किया जाए। प्रत्येक ट्रामा सेंटर में फार्मासिस्ट के तीन पद व चीफ फार्मासिस्ट के दो पदों का मानक बनाकर पद सृजित किए जाए। काली पट्टी बांधकर कार्य करने वालों में मुरलीधर आर्य, महेश चंद्र, हेमा पाठक, मोहन पाठक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed