{"_id":"611d57ef8ebc3e7a1604b355","slug":"petrol-pump-salesman-dies-in-road-accident-uproar-in-family-sambhal-news-mbd399678665","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप के सेल्समैन की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप के सेल्समैन की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन
संभल। पेट्रोल पंप से ड्यूटी कर लौट रहे बाइक सवार सेल्समैन को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार सेल्समैन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को संभल के निजी अस्पताल भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। मुरादाबाद जाते समय मौत हो गई। बुधवार की शाम सात बजे करीब संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर टांडा के नजदीक चंदौसी मार्ग पर बाइक सवार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
इसमें बनियाठेर थाना क्षेत्र के कस्बा नरौली अंतर्गत मोहल्ला मकुपुरा निवासी सतीश (40) पुत्र रामअवतार गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में मुरादाबाद जाते समय दम तोड़ दिया। हादसा उस समय हुआ जब सतीश संभल के चंदौसी मार्ग स्थि त एक पेट्रोल पंप से ड्यूटी कर बाइक द्वारा अपने घर लौट रहे थे। पीड़ित परिजनों ने बताया कि सतीश पेट्रोल पंप पर सेल्समैन की नौकरी कर परिवार की गुजर कर रहा था।
घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। पत्नी बीना व चार बच्चों का रोरो कर बुरा हाल है। वहीं दूसरी ओर शव का पुलिस ने पंचनामा भरा है। देर रात तक शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं गया था।