{"_id":"61ae58d7b28ee4645d3f37ed","slug":"people-who-came-to-the-side-of-the-driver-who-fled-after-the-accident-pelted-stones-at-hatim-sarai-sambhal-news-mbd411792916","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा कर भागे चालक के पक्ष में आए लोगों ने हातिम सराय में किया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा कर भागे चालक के पक्ष में आए लोगों ने हातिम सराय में किया पथराव
विज्ञापन
संभल। बेकाबू कार की टक्कर से पहले बाइक क्षतिग्रस्त हुई और इसके बाद कार की चपेट में दो लोग आ गए। आसपास मौजूद लोगों ने कार को रोकने का प्रयास किया तो चालक व उसका साथी उतरकर भाग गए। कार पकड़ने की सूचना पर दूसरे पक्ष के लोग पहुंचे तो पथराव शुरू हो गया। इसमें भी दो लोगों को चोट लगी है। दो समुदाय के कुछ लोगों के बीच हुए विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हालात पर काबू किया। दो लोग हिरासत में लिए गए हैं।
सोमवार की शाम करीब साढ़े छह बजे करीब हातिम सराय में एक कार चालक ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही दो लोग और कार की चपेट में आ गए। गनीमत रही यह लोग मामूली रूप से घायल हुए। घायल हुए लोगों में रोहिन व किशनलाल हैं। हादसे को अंजाम देकर भागने का प्रयास कर रहे कार चालक का लोगों ने घेराव कर लिया। चालक और उसका साथी कार छोड़कर भाग गए। कुछ देर बाद कार चालक के पक्ष के कुछ लोग आए और दोनों पक्षों में पथराव होना शुरू हो गया। इसमें विष्णु और अरविंद को चोट लगी है।
किशनलाल ने बताया कि दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने आते ही पथराव किया। जिसमें वह लोग घायल हुए। मौके पर पहुंची नखासा थाना पुलिस ने कार चालक व उसके साथी को हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर ओमकार सिंह ने बताया कि आरोपी चालक और उसके साथी को हिरासत में ले लिया है। तहरीर के आधार पर मारपीट और हादसा करने की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।