{"_id":"68740bc77331aae96408598d","slug":"people-troubled-by-mud-dirt-and-waterlogging-demonstrated-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-124650-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कीचड़, गंदगी और जलभराव से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कीचड़, गंदगी और जलभराव से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सरायतरीन। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव करीमपुर घेर के मुख्य मार्गों पर कीचड़ फैली हुई है। गंदगी के साथ जलभराव हो रहा है। इस कारण आवागमन प्रभावित है। हर दिन समस्या से जूझ रहे गांव के लोगों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया और समस्या के समाधान की मांग उठाई। प्रदर्शनकारी देवेंद्र यादव ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय के निकट सर्वाधिक समस्या है। बीते तीन वर्ष से इस समस्या से लोग जूझ रहे हैं। जलभराव में पनप रहे मच्छरों से गांव में संक्रमण बीमारियों के फैलने का अंदेशा बना हुआ है। यह स्थिति तब है, जब संचारी रोग अभियान चल रहा है। यह अभियान कागजों में है। जल्दी ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बीडीओ के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान रजनेश देवी, सत्यवती देवी, धर्मवीर यादव, किशनवीर यादव, भारत सिंह, राजेश कुमार, सोनू कुमार, पूरन सिंह, मनोज यादव, पुष्पेंद्र यादव, राजकुमार, अशोक यादव, चरन सिंह आदि रहे।
00000
गांव करीमपुर घेर में स्थित प्राथमिक विद्यालय के नजदीक में कीचड़, गंदगी और जलभराव की जानकारी नहीं है। जांच पड़ताल के बाद समस्या का समाधान कराया जाएगा।
अमरजीत सिंह, बीडीओ, पवांसा
विज्ञापन
00000
गांव करीमपुर घेर में स्थित प्राथमिक विद्यालय के नजदीक में कीचड़, गंदगी और जलभराव की जानकारी नहीं है। जांच पड़ताल के बाद समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
अमरजीत सिंह, बीडीओ, पवांसा