{"_id":"6918dd4e20ca57fd73080e15","slug":"people-sitting-in-delhi-can-call-those-who-do-not-register-their-votes-as-infiltrators-ram-gopal-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-129093-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट न बनवाने वालों को दिल्ली में बैठे लोग घुसपैठिया बता सकते हैं : रामगोपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट न बनवाने वालों को दिल्ली में बैठे लोग घुसपैठिया बता सकते हैं : रामगोपाल
विज्ञापन
संभल के रिठाली में सपा के राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव का स्वागत करते सपाई।संवाद
संभल। बिहार में चार प्रतिशत वोट विपक्ष के काट दिए गए और भाजपा के तीन प्रतिशत वोट बढ़ा दिए। हम अपने लोगों से कहना चाहते हैं कि वह एसआईआर प्रक्रिया को पूरा कर अपना वोट बनवाएं। दिल्ली में बैठे लोग घुसपैठिए बता सकते हैं। इसलिए एक एक वोट बनना चाहिए। यह कहना है सपा के राज्यसभा सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव का।
शनिवार को वह दिल्ली से राज्यसभा सांसद जावेद अली खां की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए गांव मिर्जापुर पहुंचे थे। शादी समारोह में जाते समय संभल में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने मीडिया से भी बातचीत की।
एक सवाल के जवाब में कहा कि एसआईआर वर्ष 2003 के आधार पर किया जा रहा है। जबकि एसआईआर की कोई आवश्यकता नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जानबूझकर लोगों के वोटों को काटा जा रहा है। लोगों में आतंक पैदा करने का प्रयास है, जैसा कि बिहार में किया गया है। आगे कहा कि बिहार में विपक्ष के चार प्रतिशत वोट काटे गए और भाजपा के तीन प्रतिशत वोट बढ़ा दिए। यह देश में साजिशें चल रही हैं। आगे कहा कि अब एसआईआर की प्रक्रिया को अपनाना है तो लोग इस प्रक्रिया को पूरा करें। जिससे किसी का वोट बनने से न रहे। क्योंकि दिल्ली में बैठे लोग बांग्लादेशी या घुसपैठिया कहकर बाहर निकाल सकते हैं। इसलिए सभी को वोट बनवाना है। इस दौरान जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी समेत काफी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।