{"_id":"60a40d938ebc3eef0b505eb6","slug":"people-run-to-escape-the-corona-test-sambhal-news-mbd3894209196","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी समिति में आढ़ती और किसान बोले भागो भागो, कारोना जांच के लिए पहुंची थी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी समिति में आढ़ती और किसान बोले भागो भागो, कारोना जांच के लिए पहुंची थी टीम
विज्ञापन
संभल। मंडी समिति में उस समय भगदड़ मच गई जब संभल सीएचसी की टीम कोरोना की जांच करने के लिए पहुंची। मंडी करने आए लोग और आढ़ती अपनी दुकानें छोड़कर भागने लगे। ठेला खोमचे भी लेकर लोग भागे। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बमुश्किल 220 लोगों की आरटीपीसीआर की जांच के लिए नमूने एकत्र किए। 60 लोगों की जांच एंटीजन किट से की गई। जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
हैरानी की बात यह है कि लोग जांच कराने से बच रहे हैं। जागरूकता की कमी है। इसलिए ही संक्रमण पूरी तरह थम नहीं रहा है। जहां भीड़ एकत्र हो रही है और जांच नहीं कराना परेशानी का सबब हो सकता है। कोरोना की पहली लहर के दौरान मंडी समिति के आढ़ती और कुछ लोगों में संक्रमण पाया गया था। इसके बाद भी कोरोना की दूसरी लहर में आढ़ती और किसान जागरूक नहीं बन रहे।
सीएचसी की टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ. नीरज शर्मा ने बताया कि टीम जब जांच करने पहुंची तो अचानक लोग भागने लगे। पुलिस की मदद से गेट पर लोगों को रोक कर जांच की गई है। एंटीजन किट की जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि आरटीपीसीआर की जांच के लिए नमूने लैब में भेजे गए हैं।