{"_id":"68b89cfb2bcff5e7a6014265","slug":"people-of-a-dozen-villages-are-facing-difficulties-due-to-dilapidated-connecting-road-sambhal-news-c-204-1-chn1001-122698-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: संपर्क मार्ग जर्जर होने से दर्जनभर गांव के लोग झेल रहे दुश्वारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: संपर्क मार्ग जर्जर होने से दर्जनभर गांव के लोग झेल रहे दुश्वारियां
Thu, 04 Sep 2025 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
धनारी के गांव मलुआ के घेर से शेरपुर जाने वाले संपर्क मार्ग पर जलभराव के बीच होकर गुजरते बाइक सव
धनारी। गांव भिरावटी के मजरा मलुआ के घेर से शेरपुर जाने वाला संपर्क मार्ग वर्षों से जर्जर है। अब बारिश से संपर्क मार्ग पर जलभराव हाने से ग्रामीणों की परेशानी दोगुनी हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार अधिकारियों से मार्ग के निर्माण की मांग की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
ग्रामीणों का कहना है कि करीब दो किमी के इस मार्ग से कैला देवी, रोरादीप, शेरपुर, भिरावटी, गुरेठा सहित दर्जनभर गांव के लोग गुजरते हैं। मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गहरे गड्ढे हैं, जिनमें बारिश का पानी भरा है। हालत ये है कि यहां पैदल चलना भी दुश्वार है। रोजाना भिरावटी के राजकीय इंटर कॉलेज जाने वाले बच्चों व बीमार लोगों को इस संपर्क मार्ग से गुजरने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
आलम ये है कि बारिश के दिनों में इस मार्ग पर जलभराव हो जाता है। जलभराव के चलते गहरे दो पहिया वाहन सवारों को गड्ढे नजर नहीं आते, इससे वे दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर इस जर्जर सड़क का निर्माण हो जाए, तो कई गांव के लोगों को सुविधा मिलेगी। लेकिन संबंधित अधिकारी ग्रामीणों की समस्या को अनसुना कर रहे हैं।
विज्ञापन
..........
संपर्क मार्ग का निर्माण न होने से छात्र छात्राओं को स्कूल जाने में भरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में स्कूल न होने के कारण सभी बच्चे भिरावटी इसी जर्जर मार्ग से होकर जाते है।
राकेश यादव, निवासी गांव मलुआ का घेर
..........
सड़क पर कीचड़ और पानी भरा रहने से गड्ढे दिखाई न पड़ने पर बाइक सवार गिर कर चोटिल हो जाते हैं। भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शेर सिंह, निवासी मलुआ का घेर
............
दो किलोमीटर की सड़क पर पानी और कीचड़ भरा रहता है। इस रास्ते पर बाइक भी नहीं निकाल पाती। कई बार संबंधित अधिकारी को समस्या से अवगत तक करा चुका हूं।
सुनील यादव, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष निवासी गांव भिरावटी