फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   people became angry in sambhal

डीजे बजाने को लेकर बवाल, दो समुदायों में तनातनी

Sun, 26 Feb 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sun, 26 Feb 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
people became angry in sambhal
संभल के गांव हाफिजपुर में हंगामा करने वाले लोगों को खदेड़ती पुलिस। - फोटो : amar ujala
कोतवाली क्षेत्र के गांव हाफिजपुर के कुछ लोग कांवड़ लेने हरिद्वार गए थे। गुरुवार को गांव के सभी कांवड़िये हरिद्वार से गांव आ गए थे। इन कांवड़ियों को शनिवार को गांव के ही शिव मंदिर पर जलाभिषेक करना था, वे जुलूस निकालने वाले थे। इसकी भनक लगने पर शुक्रवार को ही मुस्लिम समुदाय के लोग अपने मोहल्लों से जुलूस के निकलने पर ऐतराज जता रहे थे। 
विज्ञापन


 बताया जा रहा है कि, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कर दिया था। सहमति बनी थी कि मुस्लिम मोहल्लों में डीजे नहीं बजाया जाएगा। इस मामले मंे  संभल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन गिरी ने 23 नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


इधर, शनिवार सुबह टांडा चौकी इंचार्ज रनवीर सिंह पहुंचे और बज रहे डीजे बंद करने की बात कहने लगे, मगर कांवड़िये नहीं माने। आरोप है कि, इस बीच दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने अपनी छतों पर ईंट पत्थर, लाठी, डंडे जमा कर लिए। लोग छतों पर थे और जुलूस आने का इंतजार कर रहे थे। तकरीबन सुबह साढ़े नौ बजे जुलूस मुस्लिम इलाके में पहुंचा तो पुलिस ने इसे रोक दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजे की लीड तोड़ कर फेंक दीं। इससे कांवड़िये खफा हो गए और पुलिस से खींचतान करने लगे। इस पर पुलिस ने डीजे वाले ट्रैक्टर के चालक को थप्पड़ जड़ दिए। इससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। 
कांवड़िये डीजे के साथ ही आगे बढ़ने पर अड़ गए। स्थिति को देखते हुए शासन तक मैसेज चला गया।

संभल के साथ मुरादाबाद, अमरोहा के थानों की पुलिस बुला ली गई। एसपी बालेंदु भूषण समेत भारी पुलिस बल गांव पहुंच गया। पीएसी को भी बुला लिया गया। हर छत पर चढ़कर पुलिस कर्मियों ने पत्थरों और डंडों को हटाया। हंगामा करने वाले लोगों को डंडा फटकार कर खदेड़ा और दो घंटे में कांवड़ियों को कड़ी सुरक्षा के बीच आगे बढ़ाया।


संभल के एसपी बालेंदु भूषण ने बताया कि बवाल के हालात पैदा करने वालों पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। गांव में पुलिस बल तैनात है। निगरानी रखी जा रही है। बवाली लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। अपर जिलाधिकारी आरपी यादव ने भी गांव का दौरा किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed