{"_id":"6a84bb339a604cce780d3fdb","slug":"people-are-upset-and-angry-due-to-waterlogging-near-the-main-road-and-temple-sambhal-news-c-204-1-chn1003-131909-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मुख्य मार्ग और मंदिर के पास जलभराव से लोग परेशान, रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मुख्य मार्ग और मंदिर के पास जलभराव से लोग परेशान, रोष
Wed, 19 Aug 2026 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। ग्राम पंचायत मोहम्मदगंज के मजरा अजीमगंज में मुख्य मार्ग और मंदिर को जाने वाले मार्ग पर जलभराव और गंदगी से लोग परेशान हैं। आरोप है कि कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत के बाद समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
ग्रामीणों के मुताबिक, गांव के मुख्य रास्ते पर काफी समय से गंदा पानी और कीचड़ पसरा है। मंदिर जाने वाला मार्ग भी जलभराव की चपेट में है। इससे पूरे मोहल्ले का आवागमन प्रभावित हो रहा है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के कारण आसपास गंदगी फैली रहती है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। इससे संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।
आरोप है कि समस्या के समाधान के लिए कई बार ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन हर बार आश्वासन ही मिला। ग्रामीणों ने प्रशासन से जलभराव की समस्या दूर कराने, रास्ते की मरम्मत कराने और नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
वर्जन:
गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नाला स्वीकृत हो चुका है। जबकि सड़क लोक निर्माण विभाग के द्वारा बनाई जाएगी। नाले का निर्माण होने के बाद जलभराव की समस्या का समाधान हो जाएगा। -मनोज कुमार, ग्राम पंचायत सचिव