फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   pensioners will get smart id card

पेंशनधारकों को मिलेगा स्मार्ट आईडी कार्ड, कोषागार में उपलब्ध कराएं कलर फोटो

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
pensioners will get smart id card
संभल। जनपद के पेंशनधारकों को अब स्मार्ट आईडी कार्ड मिलेगा। पेंशनर जब कोषागार में या कहीं भी जाएगा तो वही आईडी कार्ड दिखाने पर ही उसका पूरा विवरण निकाल लिया जाएगा। खास बात यह है कि इस आईडी कार्ड पर क्यूआर कोड भी जनरेट होगा, जिसे स्कैन करते ही पेंशनर का पूरा खाका सामने आ जाएगा।
विज्ञापन

वरिष्ठ कोषाधिकारी विजय शुक्ला ने बताया कि पेंशनर्स अपना प्रपत्र माह के अंतिम दिनों, आधार, पैन कार्ड तथा नवीनतम फोटो समेत अन्य सूचनाओं के साथ जमा करें। इनका ब्यौरा लखनऊ भेजा जाएगा। जहां से कार्ड बनकर मिलेंगें। दरअसल, पेंशनर संगठन इसके लिए लगातार मांग करता रहा है। कोषाधिकारी ने बताया कि पेशनरों से आईडी कार्ड के लिए फार्म भरकर देने को कहा है। निर्धारित प्रारूप पर अपना विवरण सही-सही भरकर कोषागार कार्यालय में जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। ताकि समय से इन्हें लखनऊ भेजा जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed