फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Patients of fever and cold increased due to heat during the day and cold at night

Sambhal News: दिन में गर्मी और रात में सर्दी के चलते बुखार, जुकाम के मरीज बढ़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Patients of fever and cold increased due to heat during the day and cold at night
संभल। मौसम में हुए बदलाव से खांसी, जुकाम व बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में 662 मरीज ओपीडी में देखे गए। इसमें 150 से अधिक मरीज खांसी, जुकाम और बुखार के मिले। दरअसल, बीते सप्ताह लगातार कई दिन गर्मी पढ़ने के बाद अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश से मौसम में बदलाव हुआ। चिकित्सकों ने ठंडे पानी पीने से बचाव करने और रात के समय पूरे कपड़े पहन कर सोने की भी सलाह दी है।
विज्ञापन

मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। जिला अस्पताल में वायरल बुखार, सर्दी, खांसी, जुकाम, गले में खराश और सिर में दर्द के मरीजों की संख्या तक बढ़ गई है। जिला अस्पताल के जनरल फिजिशियन डा.चमन प्रकाश का कहना है कि इस तरह के मौसम में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। इसमें लापरवाही लोगों की सेहत पर भारी पड़ सकती है। क्योंकि इस मौसम में होने वाला वायरल फीवर, बच्चों और बुजुर्गोँ को तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है। बुखार की चपेट में आने वाले रोगियों को सर्दी, खांसी व गले में तेज दर्द की परेशानी होती है और कमजोरी आ जाती है। इस मौसम में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए पौष्टिक भोजन खिलाएं। बाजार में बने खाद्य पदार्थों को खाने से परहेज रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed