{"_id":"58a4c4314f1c1bd157d84322","slug":"pathraw-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुन्नौर फिर बदनाम.. फायरिंग, पथराव और हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुन्नौर फिर बदनाम.. फायरिंग, पथराव और हंगामा
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
Updated Thu, 16 Feb 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
डबवाली में इनेलो नेता के फार्म पर फायरिंग, दो की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसमें एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस उप महानिरीक्षक भी घटनास्थल पर पहुंचे। इन घटनाओं से मतदान भी प्रभावित हुआ। इधर, संभल में मतदान के दौरान नगर के चार संवेदनशील पोलिंग बूथों के बाहर हंगामा हुआ। सरकारी बीज भंडार की पोलिंग पर सपा और एआईएमआईएम समर्थक भिड़े, तो हाथापाई में दो लोगों के कपड़े फट गए। आर्य समाज पोलिंग बूथ पर प्रत्याशी से पुलिस की नोकझोंक हुई। पुलिस कर्मी को बूथ से बाहर तक खदेड़ा गया।
रजपुरा थाना क्षेत्र के हिरौनी गांव के बूथ संख्या-78 पर सपा प्रत्याशी रामखिलाड़ी यादव के बूथ अभिकर्ता सत्यवीर पुत्र विजयपाल व भाजपा प्रत्याशी अजीत कुमार राजू के बूथ मतदान अभिकर्ता भानुप्रताप पुत्र गजराज सिंह के बीच नोकझोंक हो गई। सत्यवीर के बार बार बूथ से बाहर आने-जाने पर भानुप्रताप ने आपत्ति की। नोकझोंक के बाद दोनों पक्षों को शांत कर दिया गया, लेकिन दोपहर करीब 3.30 बजे जब दोनों अभिकर्ता बाहर गए, तो घर के निकट ही दोनों पक्ष फिर भिड़ गए।
आरोप है कि दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पथराव शुरू हो गया। फायरिंग भी शुरू हो गई। जिसमें सत्यवीर की चाची राजकुमारी (30) पत्नी राजेश कुमार के गोली लग गई। जिससे यहां भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। मतदाता भी भाग निकले। इसके बाद यहां लोग मतदान करने नहीं पहुंच सके। घटना पर सीओ उमेश यादव, एसओ राजवीर सिंह यादव के बाद डीआईओ ओंकार सिंह भी गांव पहुंच गए। घायल को अस्पताल भेजा गया। सीओ ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र व गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर मतदान केंद्र के बूथ 158 पर शाम करीब 3.40 बजे भाजपा प्रत्याशी के बिस्तर पर रामनिवास (45) पुत्र अनेक सिंह खड़ा था, साथ में गांव का ही मोहरपाल पुत्र हरद्वारी भी खड़ा था। आरोप है कि इसी दौरान वहां चार युवक आए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। करीब बारह राउंड फायरिंग की गई। जिसमें राम निवासी के पैर में गोली लग गई, जबकि मोहर पाल के कुर्ते में छेद हो गया। जिससे खलबली मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। इसमें एक आरोपी को पहचानने का दावा किया गया है। थानाध्यक्ष अजय यादव को सूचना दी गई, तो वह बूथ पर जाकर खड़े हो गए। घायल तड़पता रहा, तो 100 डायल को फोन किया गया, तब घायल अस्पताल पहुंचे। सीओ उमेश यादव ने बताया कि घटना संदिग्ध है, फिर भी तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
संभल में आर्य समाज रोड स्थित बृज रतन आर्य सुंदर कन्या इंटर कॉलेज के पोलिंग बूथ पर सुबह 8.45 बजे के करीब उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एआईएमआईएम के प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क और अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। वे सीधे पीठासीन अधिकारी से मिले और पोलिंग एजेंट न बनाए जाने की शिकायत की। पीठासीन अधिकारी ने कहा कि समय रहते आवेदन नहीं आए तो एजेंट कैसे बनाते। इस पर जियाउर्रहमान बर्क ने दोबारा से पोलिंग एजेंट बनाने की मांग की, लेकिन पीठासीन अधिकारी ने इसे नहीं माना। पोलिंग बूथ पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने पुलिसकर्मियों के बूथ के भीतर आने पर आपत्ति की। जब पुलिस कर्मी तर्क करने लगे तो उन्हें धक्का देते हुए बूथ से बाहर खदेड़ दिया गया। इस बीच पोलिंग सेंटर के बाहर प्रत्याशियों के समर्थक एकत्र होने लगे, तो बीएसएफ के जवानों ने उन्हें खदेड़ा। घटना की सूचना मिलते ही पहुंचे एएसपी रामसूरत यादव ने एआईएमआईएम प्रत्याशी और उनके इलेक्शन एजेंट मुशय्यद से बातचीत की, तो उनसे भी नोकझोंक हुई।
नायब तहसीलदार नितिन तनेजा ने पीठासीन अधिकारी से बातचीत करके पोलिंग एजेंट्स के पास बनवाए। कुछ देर तक हंगामे के बाद मामला शांत हो गया। शंकर चौराहे पर शंकर कालेज पोलिंग के बाहर शाम 3.55 बजे पोलिंग बूथ के बाहर भीड़ लग गई। दो प्रत्याशियों के समर्थकों में नारेबाजी हुई। टकराव के हालात बने तो पुलिस ने डंडा लेकर समर्थकों समेत भीड़ को खदेड़ा। शंकर कालेज पोलिंग के भीतर एआईएमआईएम के एक एजेंट की आपत्ति पर भाजपा समर्थक एजेंट की तल्खी हो गई थी जिसे लेकर दोनों दलों के समर्थक बाहर लामबंद हो गए और इसके बाद विवाद हुआ था। नखासा चौराहे पर सरकारी बीज भंडार के पोलिंग स्टेशन के बाहर सपा और एआईएमआईएम के समर्थक भिड़ गए। पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों ने आपस में भिड़ रहे लोगों को खदेड़ा।
आपसी विवाद और खींचतान में दो लोगों के कपड़े फट गए। निगार स्कूल के पोलिंग बूथ पर सपा और एआईएमआईएम के समर्थकों का टकराव हुआ। मुस्लिम किसान यूनियन के अध्यक्ष और एआईएमाईएम के नेता ईनामुर्रहमान खां का कहना है कि सपाई पोलिंग बूथ के भीतर घुस कर मतदाता को प्रभावित कर रहे थे। जब उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ अभद्रता की गई। पैरा मिलिट्री के जवानों ने उन्हें बचाया।