फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Passenger's lost wallet recovered at railway station.

Sambhal News: रेलवे स्टेशन पर गुम हुआ यात्री का पर्स मिला वापस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Passenger's lost wallet recovered at railway station.
चंदौसी। नगर के मोहल्ला प्रगति विहार निवासी अंकित कुमार शुक्रवार को गुड़गांव जाने के लिए चंदौसी रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। इसी दौरान स्टेशन पर उनका पर्स कहीं गुम हो गया। पर्स में करीब पांच हजार रुपये नकद सहित जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। इसी बीच पर्स राकेश कुमार नामक व्यक्ति को मिला, जिन्होंने ईमानदारी दिखाते हुए उसे कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कोतवाली में तैनात एसएसआई गिरीश गंगवार ने पर्स में मौजूद दस्तावेजों के आधार पर अंकित कुमार से संपर्क किया और उन्हें कोतवाली बुलाकर पर्स वापस सौंप दिया। पर्स सुरक्षित वापस मिलने पर अंकित कुमार ने राहत की सांस ली और राकेश कुमार के साथ पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन


चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

चंदौसी। कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई क्षेत्र में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान की गई। एसआई शारिक राणा ने बताया कि विकास नगर कॉलोनी निवासी पवित्र शर्मा की बाइक घर के बाहर से चोरी हो गई थी। इस मामले में थाना चंदौसी में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान मिली सूचना के आधार पर शुक्रवार को पुलिस ने संभल तिराहा के पास से चेकिंग के दौरान एक आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान आशु सिंह उर्फ अंशु निवासी कनुआ खेड़ा थाना फैजगंज जिला बदायूं के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed