{"_id":"641b61a8032799f0f60ca334","slug":"passengers-body-found-in-sadbhavna-express-sambhal-news-c-15-1-93719-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सद्भावना एक्सप्रेस में मिला यात्री का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सद्भावना एक्सप्रेस में मिला यात्री का शव
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। आनंद विहार से सुल्तानपुर जा रही है सद्भावना एक्सप्रेस की बोगी नंबर डी-2 से यात्रा कर रहे 35 वर्षीय युवक का शव मिला। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने पर रेलवे चिकित्सक मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक के पास एक महिला का आधार कार्ड व टिकट मिला है जो गाजियाबाद से हरदोई तक का है।
बुधवार को आनंद विहार से सुल्तानपुर सद्भावना एक्सप्रेस जा रही थी। मुरादाबाद से ट्रेन निकलने के बाद बोगी नंबर डी-2 में सीट के नीचे फर्श पर यात्री बैठा था। जिसे अन्य यात्रियों से हिलाया तो वह गिर गया। घटना की सूचना ट्रेन में सवार यात्रियों ने कंट्रोल को दी। इसके बाद कंट्रोल ने चंदौसी जंक्शन के अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। सद्भावना एक्सप्रेस रात 8.45 बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। जीआरपी व आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। करीब रात नौ बजे रेलवे के चिकित्सक गोविंद माहेश्वरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे।
परीक्षण के बाद यात्री को मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने जब युवक के कपड़ों की तलाशी ली तो उसके बाद एक महिला का आधार कार्ड मिला। जो बॉबी पत्नी मौकम सिंह इंद्रापुरी गाजियाबाद निकला। युवक के पास से गाजियाबाद से हरदोई का टिकट भी मिला है। युवक के पास एक बैग था, जिसमें कपड़े व कुछ रुपये थे। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रात 9.14 बजे ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।