फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Parents reached the school, officials were not found, anger arose

Sambhal News: स्कूल पहुंचे अभिभावक, नहीं मिले पदाधिकारी, रोष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Parents reached the school, officials were not found, anger arose
संभल। शहर के मोहल्ला काेटपूर्वी में स्थित सनातन पब्लिक स्कूल पर मंगलवार को तमाम अभिभावक स्कूल पर पहुंचे और प्रबंध समिति के पदाधिकारियों और प्रधानाचार्य से मुलाकात करने की मांग की। हालांकि कोई भी समिति का पदाधिकारी या प्रधानाचार्य अभिभावकों से मिलने के लिए नहीं पहुंचा। इसके बाद अभिभावकों में रोष पनप गया और विरोध प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी आरे सोशल मीडिया ग्रुप के माध्यम से स्कूल प्रबंध समिति ने संदेश भेजकर संयम रखने और दूसरे स्कूलों में एडमिशन कराने का भरोसा दिया है। साथ ही छह स्कूलों की सूची भी जारी की है। जिसमें छह जुलाई तक एडमिशन प्रक्रिया चलने का हवाला दिया गया है। इससे अभिभावक खुश नहीं है। अभिभावकों की मांग है कि इस सत्र में यही स्कूल संचालित किया जाए।
विज्ञापन

सनातन पब्लिक स्कूल के संचालन बंद करने की जानकारी शनिवार को सामने आई थी। स्कूल पहली जुलाई से खुलना है। इसके चलते मंगलवार को बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पर पहुंच गए, लेकिन स्कूल में न कोई स्टाफ मिला और न प्रबंध समिति के पदाधिकारी मिले। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि जब वह स्कूल पर पहुंचे तो स्टाफ और प्रबंध समिति के पदाधिकारी बैठक कर रहे थे लेकिन अभिभावकों के पहुंचने की जानकारी पर वह सभी चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों का कहना है कि अभी तक यह तस्वीर भी साफ नहीं हुई है कि जिन स्कूलाें में एडमिशन कराने का भरोसा दिया है वहां क्या प्रक्रिया पूरी होगी। फीस किस तरह समायोजित होगी और ड्रेस को लेकर क्या निर्णय रहेगा। जो कोर्स खरीद लिया गया है उस कोर्स से पढ़ाई कैसे होगी।
0000000000

बच्चों का प्रवेश दूसरे स्कूलों में होने के बाद ही संचालन बंद होगा
डीएम का कहना है कि जब तक स्कूल के सभी बच्चों का एडमिशन दूसरे स्कूलाें में नहीं हो जाएगा और फीस वापसी आदि की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाएगी तब तक सनातन पब्लिक स्कूल का संचालन प्रबंध समिति को करना होगा। इसके लिए दो खंड शिक्षा अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। बीएसए को निगरानी के लिए लगाया गया है।

0000000000
संकरी गली में 34 वर्ष तक संचालित होता रहा स्कूल

सनातन पब्लिक स्कूल को जाने वाली गली करीब तीन फीट चौड़ी है। जहां बाइक भी निकलना मुश्किल है। स्कूल के दूसरे हिस्से से रास्ता नहीं बनाया गया है। जबकि रास्ता बना दिया जाए तो सही रास्ता बन जाएगा। हालांकि अभी जिस रास्ते को लेकर प्रबंध समिति ने संचालन बंद करने का निर्णय लिया है वह संकरा है। साथ ही अब सवाल उठ रहा है कि 1992 से संचालित स्कूल को मान्यता किस आधार पर दी गई थी। क्योंकि मान्यता में एक मानक रास्ते का भी तय होता है। साथ ही एनओसी दमकल विभाग की लगती है। यह नियम किस आधार पर नजरअंदाज किए गए। अब सवाल ही सवाल उठ रहे हैं।
00000
इन स्कूलों में एडमिशन कराया जा सकता है
प्रबंध समिति ने जो सूची जारी की है। उसमें निम्न स्कूलों के नाम शमिल किए हैं। सनातन शिक्षा केंद्र निकट पंजाबी मंदिर संभल, सरस्वती विद्या मंदिर चंदौसी रोड संभल, गुडविल विद्यालय संभल, शिशु शिक्षा केंद्र संभल, ग्लोरियस विद्यालय, संभल, गुरुकुल गांव भवानीपुर। प्रबंध समिति का कहना है कि छह जुलाई तक एडमिशन होने हैं।
000000
हमारे परिवार के पांच बच्चे इस स्कूल में पढ़ते हैं। जिन स्कूलों में एडमिशन कराना चाहते हैं वहां भी मानक पूरे नहीं है। इसलिए इसी स्कूल का संचालन होना चाहिए।
आशा रस्तोगी, कोटपूर्वी
000
मेरी बेटी पढ़ती है। लेकिन अचानक से स्कूल बंद होने का मैसेज मिला है। दूसरे स्कूलाें की व्यवस्था हमें पसंद नहीं है। अब सही स्कूलाें में एडमिशन दिलाने का समय भी निकल चुका है। यह बड़ी समस्या है।
नैना, कोटपूर्वी
0000
मेरे दो बच्चे पढ़ते हैं। जिन स्कूलों में एडमिशन करा रहे हैं वहां की व्यवस्था हमें पसंद नहीं है। बच्चे भी माहौल में मिल नहीं पाएंगे। प्रबंध समिति के पदाधिकारी या स्टाफ मिलने के लिए तैयार नहीं है।

नेहा शर्मा, कोटपूर्वी
0000
जिन स्कूलों में एडमिशन कराना चाहते हैं वहां का माहौल हमें पसंद नहीं आया है। इसलिए हम अपने बच्चे का एडमिशन वहां कराना नहीं चाहते। इस सत्र में यही स्कूल संचालित होना चाहिए।
गीता, कोटपूर्वी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed