चंदौसी। पंडित हनुमान सिंह ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन सीता रोड स्थित पंडित हनुमान सिंह ग्राउंड पर किया जा रहा है। शनिवार को चंदौसी पैंथर्स व चंदौसी लॉयंस के बीच मुकाबला खेला गया। पैंथर्स ने लाॅयंस को 52 रनों से शिकस्त दी।
लॉयंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पैंथर्स टीम के बल्लेबाजों ने निर्धारित 25 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए। जिसमें भुवनेंद्र ने 71 गेंदों पर शानदार 135, विकास माथुर ने 40 रनों का सहयोग दिया। लॉयंस के गेंदबाज विक्की साहीबे आलम ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य की पीछा करने उतरी लॉयंस की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई और पूरी 24 ओवर में 175 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जिसमें शिवम गुप्ता ने 34, साहिबे आलम ने 32 रन बनाए। पैंथर्स के गेंदबाज मोहित पंजाबी ने चार, विकास माथुर ने तीन विकेट लिए। पैंथर्स ने 52 रन से मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश में कर लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भुवनेंद्र कुमार दिनेश कुमार शर्मा ने दिया। मैच में अम्पायरिंग कुश रावत, पुनीत कुमार, स्कोरिंग मनीष दिवाकर व कॉमेंट्री माधव मिश्र ने की। रविवार को फाइनल मैच का आयोजन चंदौसी लेपर्डस व चंदौसी पैंथर्स के बीच खेला जाएगा। इस अवसर पर अंकुर ठाकुर, अश्विनी शर्मा, शेखर शर्मा, राजू बनर्जी, तरुण, अक्षत, उदित, लुइस, कुणाल, आदित्य आदि मौजूद रहे।