{"_id":"672d260e1369fa41b80c2939","slug":"panchayat-secretary-who-embezzled-village-funds-sent-to-jail-sambhal-news-c-204-1-chn1002-114913-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ग्राम निधि में गबन करने वाला पंचायत सचिव को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ग्राम निधि में गबन करने वाला पंचायत सचिव को जेल भेजा
Fri, 08 Nov 2024 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 08 Nov 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
गुन्नौर (संभल)। ग्राम निधि में लाखों रुपये का गबन करने वाले पंचायत सचिव सतवीर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ साल 2021 में सरकारी पैसे का दुरुपयोग करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था।
लखीमपुर खीरी जनपद में चंदन चौकी थाना क्षेत्र के घुसकिया निवासी सतवीर सिंह पर सरकारी पैसे का दुरुपयोग करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। सतवीर ने गुन्नौर ब्लॉक के गांव डूडा बाग में पंचायत सचिव के पद पर रहते हुए प्रधान से मिलकर वित्तीय वर्ष 2017-18 में ग्राम निधि से 11.92 लाख रुपये का गबन किया था। जांच के बाद तत्कालीन डीपीआरओ जाहिद हुसैन ने ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव सतवीर के खिलाफ भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने उसी समय ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि आरोपी सतवीर फरार हो गया। इसके बाद से पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को लखीमपुर के बहराइच हाईवे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
ये था मामला
गुन्नौर ब्लॉक के डूडाबाग ग्राम पंचायत में साल 2017-18 में सांसद निधि से सीसी सड़क का निर्माण हुआ था। लेकिन आरोपी सचिव सतवीर सिंह ने ग्राम प्रधान से मिलकर ग्राम निधि से उसी सड़क पर इंटरलॉकिंग का काम दिखाकर 11.92 लाख रुपये का गबन कर लिया था। शिकायत पर जांच हुई तो भ्रष्टाचार का मामला सामने आया।
विज्ञापन
वर्जन
साल 2021 में दर्ज धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप में आरोपी सतवीर को लखीमपुर खीरी से गिरफ्तार किया गया। पुलिस कार्रवाई के बाद उसे जेल भेजा गया है। -डॉ. प्रदीप कुमार, सीओ चंदौसी