फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Panchayat secretaries given training to make Ayushman cards

पंचायत सचिवों को आयुष्मान कार्ड बनाने का दिया प्रशिक्षण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Panchayat secretaries given training to make Ayushman cards
पवांसा ब्लॉक सभागार में पंचायत सहायकों को ग्राम पंचायत में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसमें एडीओ पंचायत अनिल कुमार चौहान, जिला क्रियान्वयन इकाई रंजन बघेल और विकास गुप्ता मौजूद रहे। पंचायत सहायकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण में पंचायत सचिवालय से लाभार्थियों के भारत आयुष्मान कार्ड बनाने की तकनीकी के बारे में जानकारी दी। रंजन बघेल ने पंचायत सहायकों को बताया कि पंचायत सचिवालय से ही लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने हैं। उन लाभार्थियों के आधार कार्ड और राशन कार्ड से ऑनलाइन सूची में नाम देखने के बाद ही बनाने होंगे। यह योजना पंचायत सचिवालय से पंचायत सहायक को निशुल्क देनी होगी। जिससे लाभार्थियों को इधर-उधर न भटकना पड़े। आयुष्मान कार्ड बनने के बाद लाभार्थी संभल के एक निजी अस्पताल और दो चंदौसी के निजी अस्पताल में उपचार करा सकते हैं। यह योजना केंद्र सरकार के द्वारा स्थापित की गई है। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए गांव की आशा भी सहयोग करेंगी। इस दौरान पूनम रानी, चांदनी, नीतू, हिना, उन्नति राघव, सोनम राघव, राखी सागर, प्रतिभा सिंह, अजरा खान, रीनू, मिथलेश, सुधा, डोली, काजल, फैजान, संतोष यादव अंकुश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed