{"_id":"654b195403da2edbd8dced244b96214c","slug":"panchayat-election-in-sambhal-hindi-news-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"खर्चे का ब्योरा दाखिल नहीं किया तो जमानत राशि जब्त हो जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खर्चे का ब्योरा दाखिल नहीं किया तो जमानत राशि जब्त हो जाएगी
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Fri, 26 Feb 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के लिए नियुक्त उप जिला निर्वाचन अधिकारी और जिले के अपर जिलाधिकारी बीएन यादव ने इस संबंध में विस्तृत आदेश जारी किया है। आदेश में उन्होंने कहा है कि निर्वाचन संपन्न होने के तीन महीने की अवधि में खर्चे का ब्योरा दाखिल करना है। इसके बाद ब्योरा दाखिल किया तो जमानत राशि वापस नहीं होगी।
जमानत राशि पाने के हकदार वही उम्मीदवार हैं जिन्होंने ने कुल वैध मतों का 1/5 अंश प्राप्त किया है लेकिन विजेता उम्मीदवार पर यह नियम लागू नहीं है। यदि किसी ने एक से अधिक जमानत राशि जमा की है और वह निर्वाचित हो गया है या फिर उसने वैध मतों का 1/5 अंश प्राप्त किया है तो उसे जमानत राशि वापस की जाएगी। यदि किसी ने जमानत राशि जमा की है लेकिन बाद में चुनाव नहीं लड़ा या फिर उसका नामांकन निरस्त हो गया। या फिर नाम वापस ले लिया है। ऐसे सभी उम्मीदवार अपनी जमानत राशि प्राप्त कर सकते हैं।
यदि उम्मीदवार चुनाव संपन्न होने की तीन महीने की अवधि में जमानत वापस लेने के लिए आवेदन नहीं करते हैं तो जमानत के लिए जमा की गई धनराशि शासन के हित में जब्त हो जाएगी। जिलाधिकारी इसे शासकीय खाते में जमा करा देंगे। यह पूरी प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से 30 जुलाई 2010 को जारी पत्र के आधार पर की जाएगी।