फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   panchayat election in sambhal

बगठेर में मारपीट, भैयापुर में फायरिंग पथराव

Wed, 02 Dec 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Wed, 02 Dec 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव में वोट डालने को लेकर बगठेर भैयापुर में झगड़ा हो गया। प्रत्याशियों के बीच चले लाठी डंडो से चार लोग घायल हो गये। घटना की सूचना के बाद भारी पुलिस बल के साथ सीओ एसडीएम मौके पर पहुंच गये। ग्रामीणों ने बताया कि फर्जी वोट डालने से रोकने पर दो प्रत्याशियों के बीच कहासुनी होने के बाद फायरिंग हो गई।
विज्ञापन



धनारी थाना क्षेत्र के बगठेर में अनिल पुत्र मानकचंद उर्फ झर्रा ने अपने चाचा अजयपाल की पिटाई कर दी। क्योंकि दूसरे प्रत्याशी को वोट डाल दिया था। जिससे दो पक्षों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भगा दिया।
विज्ञापन



इधर भैयापुर में दो प्रत्याशियों के बीच आधार कार्ड व परिचय पत्र को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान दोनो पक्षों में पथराव व लाठी डंडे चलने लगे। जिससे तीन लोग घायल हो गये। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष कुंजबिहारी मिश्र व सीओ गुन्नौर प्रदीप कुमार भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बूथ पर तैनात एक एजेंट ने बताया कि मारपीट के बाद फायरिंग हुई थी। जिससे वोटरों में भगदड़ मच गई। घटना में राजपाल, अतरसिंह पुत्र मलखान व जयराम पुत्र आशाराम व रिषीपाल पुत्र नत्थू सिंह घायल हो गये थे। जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए गुन्नौर भेज दिया दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed