{"_id":"d3af738c761c6004380c9db2ad6f1648","slug":"panchayat-election-in-sambhal-hindi-news-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी किशनदास सराय में बवाल, फायरिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी किशनदास सराय में बवाल, फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Sun, 29 Nov 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंवासा विकास खंड में मंडी किशनदास सराय में शनिवार को फर्जी मतदान को लेकर दोपहर बाद 3.30 बजे दो प्रत्याशियों के बीच संघर्ष हो गया। देखते ही देखते संघर्ष ने बवाल का रूप ले लिया। टकराव के बाद पथराव हुआ और कु छ लोगों ने फायरिंग की। बवाल पर काबू करने के लिए पुलिस को गोलियां चलानी पड़ीं।
भगदड़ के बाद पूरे गांव में अफरातफरी मची और दहशत फैल गई। लोग घरों में दुबक गए। हालांकि जिस स्थान पर यह बवाल हुआ वह मतदान केंद्र से काफी दूर था। इसलिए मतदान पर ज्यादा असर नहीं पड़ा। ब्लाक के मंडी किशनदास सराय में मतदान ठीक चल रहा था।
लेकिन शनिवार को दोपहर बाद 3.30 अचानक मतदान केंद्र के बाहर दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। देखते-देखते एक-दूसरे पर कुर्सी फेंकी और इसके बाद भगदड़ मची। कुछ लोगों ने छतों से पथराव शुरू कर दिया। गोलियां चलाई गईं। कई लोग खुलेआम तमंचे लहराकर दहशत फैला रहे थे।
विज्ञापन
अगर पुलिस तत्काल न पहुंचती तो बवाल और बढ़ जाता। हद तो तब हो गई जब पुलिस के सामने ही लोगों पथराव किया। बवाल कर रहे लोगों को खदेड़ने के लिए कोतवाल रामपाल सिंह ने सर्विस रिवाल्वर से कई फायर किए। सिपाही ने भी हवाई फायर किए। उपद्रव करने वालों को पीछे हटना पड़ा। तमाम लोग छतों से कूदकर भाग गए।
घटना की सूचना मिलने पर सीओ और एसडीएम पहुंचे। इससे पहले सुबह 10.30 बजे अझरा मतदान केंद्र के बाहर फर्जी मतदान को लेकर विवाद हुआ। पुलिस ने विवाद कर रहे लोगों को खदेड़ा। दो तीन लोग पकड़े गए। सैफखां सराय में दो पक्षों की बीच टकराव हुआ। बबैना में प्रधान पद के दो उम्मीदवारों को समर्थक टकरा गए।
दस मिनट तक पथराव हुआ। एडीएम डा. एसएन सिंह और एएसपी कमलेश दीक्षित मौके पर पहुंचे। इससे पहले एएसआई मनोज कुमार ने पुलिस कर्मियों को साथ लेकर उपद्रव कर रहे लोगों को खदेड़ा।