{"_id":"60be6e4c8ebc3e53db32bf84","slug":"panchayat-election-in-sambhal-chandausi-news-mbd3914767147","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में चार ग्राम प्रधान के लिए 17 प्रत्याशी मैदान में,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में चार ग्राम प्रधान के लिए 17 प्रत्याशी मैदान में,
विज्ञापन
चंदौसी। संभल जनपद में पंचायत उपचुनाव में ग्राम प्रधान पद के चार पदों के लिए 17 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। वहीं एकल प्रत्याशी होने के कारण 1609 ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध चुना जाना तय है। 12 जून को चार ग्राम प्रधान व 87 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान होगा।
सोमवार को नामवापसी और चुनाव चिह्न आवंटित किए गए हैं। असमोली ब्लाक की ग्राम पंचायत असगरीपुर में प्रधान पद के लिए आठ पर्चे दाखिल हुए थे। दो दावेदारों ने नाम वापस ले लिया है। छह प्रत्याशियों के बीच प्रधान पद के लिए रस्साकशी रहेगी।
ग्राम पंचायत मथना में प्रधान पद के लिए तीन पर्चे जमा हुए थे, एक दावेदार ने नामवापसी ले ली है। दो प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। ग्राम पंचायत रझा में सात दावेदार मैदान में हैं, किसी भी दावेदार ने नाम वापस नहीं लिया है।
विज्ञापन
वहीं पवांसा ब्लाक की ग्राम पंचायत अडोला माफी में भी प्रधान पद के लिए चार नामांकन आए थे। सोमवार को दो ने नाम वापस ले लिया है। दो ही प्रत्याशियों के बीच ग्राम प्रधान के लिए घमासान होगा।