फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Palledars protested demanding increase in wages

मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर पल्लेदारों ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Palledars protested demanding increase in wages
चंदौसी के डिस्पेसरी रोड पर मांगों को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन करते पल्लेदार। - फोटो : CHANDAUSI
पल्लेदार संगठन के बैनर तले पल्लेदारों ने मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर डिस्पेंसरी रोड पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि महंगाई के दौर में उन्हें कई साल पुरानी मजदूरी मिल रही है। इससे परिवार का पालन-पोषण नहीं हो पा रहा है। प्रदर्शन के बाद पल्लेदारों ने एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह दस बजे पल्लेदार संगठन के पदाधिकारियों ने अपनी मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल कर दी। डिस्पेंसरी रोड पर उन्होंने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मजदूरों का कहना था कि पहले उन्हें एक क्विंटल पर दस रुपये मिलते हैं। पल्लेदार बाजार में ढुलाई करने पर एक क्विंटल के 14 रुपये, 20 से 30 किलों के कट्टे पर चार रुपये प्रति कट्टा, 35 से 60 किलो तक सात रुपये प्रति कट्टा लिया जाएगा। एक से दूसरे बाजार ले जाने पर 25 रुपये क्विंटल, 10 रुपये प्रति कट्टा लिया जाएगा। जब तक व्यापारी हमारी मांग पर राजी नहीं हो जाते, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। पल्लेदार संगठन के पदाधिकारियों ने दोपहर 12 बजे तहसील जाकर एसडीएम राजपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस अवसर पर अध्यक्ष पप्पू मेंबर, मंत्री अनिल कुमार, उपाध्यक्ष कमल कुमार, शिवशंकर, मनीष, विमल, बबलू, पूरन लाल, मनोज कुमार, बंटी, राजपाल, कर्मवीर, संजय कुमार, गोपाल, प्रमोद कुमार, विनोद कुमार, दिनेश कुमार, शंकर लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed