फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Palki Yatra taken out, welcomed everywhere

Sambhal News: पालकी यात्रा निकाली, जगह-जगह स्वागत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Palki Yatra taken out, welcomed everywhere
संभल। श्री साईं सेवा धाम के पदाधिकारियों ने रहट वाला मंदिर से श्री साईं पालकी यात्रा निकाली। यात्रा विभिन्न मार्गाें से होकर गुजरी। जगह-जगह पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। बृहस्पतिवार को गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर साईं बाबा का जलाभिषेक किया गया। आरती हुई और फिर भंडारा हुआ। इसके बाद दोपहर में सांई पालकी यात्रा निकाली गई। यह रहट वाले मंदिर से शुरू हुई और सरथल चौकी, डाकखाना रोड, टंडन तिराहा, तहसील रोड, शंकर चौराहा होते हुई वापस मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। श्री सांई नाथ की पालकी आर्कषण का केंद्र रही। शाम को भजन संध्या हुई। जिसमें गायक कलाकारों ने भजन सुनाकर सराबोर कर दिया। इस दौरान शुभम गुप्ता, सुरेंद्र गांधी, राजेश अग्रवाल, एसपी गंभीर, सुनील गुप्ता, मयंक गुप्ता, नितिन दालभ, संतोष गुप्ता, विशाल कुमार, राजीव अग्रवाल, अनूप गुप्ता, कन्हैया आदि रहे।
विज्ञापन


कल्किधाम में 41 शिष्यों ने ली गुरु दीक्षा

संभल। श्री कल्कि धाम ऐंचोड़ा कंबोह में गुरु पूर्णिमा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यज्ञ हुआ, जिसमें दुष्यंत शास्त्री, खिलेंद्र सिंह, यशवीर सिंह, लवकुश शर्मा, युद्धवीर सिंह, मुनिदेव त्यागी ने आहुतियां दीं। इस दौरान गुरु दीक्षा कार्यक्रम हुआ, जिसमें 41 शिष्यों ने गुरु दीक्षा ली। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि गुरु शिष्य का संबंध सबसे महत्वपूर्ण है। इस दौरान सुधीर चाहल, रवि त्यागी, बृजेंद्र त्यागी, संजय खन्ना, अर्जुन चौधरी, गणेश प्रखर ईशू, जोगिंदर शर्मा, चारू त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed