फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Painful: An innocent child died after getting stuck in the tractor's rotavator

दर्दनाक : ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंसकर चली गई मासूम की जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Painful: An innocent child died after getting stuck in the tractor's rotavator
जुनावई। थाना क्षेत्र के गांव खेड़ामानी में ट्रैक्टर पर चढ़ते समय गिरकर मासूम लक्ष्मण (6) की रोटावेटर से कटकर मौत हो गई। परिवार के लोग बिना पुलिस को सूचना दिए शव को घर ले आए हैं। वहीं परिवार में चीख पुकार मची हुई है। गांव खेड़ामानी के रहने मोहकम सिंह अपने खेत में ट्रैक्टर में रोटावेटर लगा कर जुताई कर रहे थे। इसी दौरान खेत के किनारे पेड़ से जामुन तोड़ कर खाने के बाद बच्चे ट्रैक्टर पर चढ़ गए। तभी मुकेश का बेटा लक्ष्मण भी चलते हुए ट्रैक्टर पर चढ़ने की कोशिश करने लगा। इस दौरान उसका पैर फिसल गया। इससे वह ट्रैक्टर से गिरकर रोटावेटर पर जा गिरा। रोटावेटर में उलझकर वह बुरी तरह से कट गया। मौके पर मौजूद बच्चों में चीख पुकार मचने पर मोकम सिंह ने ट्रैक्टर को बंद कर दिया परंतु तब तक मासूम लक्ष्मण की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे मां गीता देवी एवं पिता मुकेश कुमार बेटे किसी तरह उठाकर घर पर ले आए हैं। वहीं मृतक के परिवार की ओर से थाना पुलिस को कोई भी सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed