फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Outside the district court, the young man, along with the advocate, beat up the wife, children

जिला न्यायालय के बाहर अधिवक्ता के साथ मिलकर युवक ने पत्नी, बच्चों को पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Outside the district court, the young man, along with the advocate, beat up the wife, children
जिला न्यायालय के बाहर अधिवक्ता के साथ मिलकर युवक ने पत्नी और अपने दोनों बच्चों को पीट दिया जिसमें सभी घायल हो गए। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायलों का उपचार सीएचसी में कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के विकास नगर मौजमपुर निवासी मनोज कुमार की बहन शिवानी पत्नी संजीव अपने बच्चों के साथ भाई के घर पर रहती हैं। शिवानी का अपने पति संजीव से विवाद होने पर जिला न्यायालय में वाद चल रहा है। शुक्रवार को शिवानी अपनी बड़ी बहन सुधा गुप्ता पत्नी अनिल गुप्ता निवासी गणेश कॉलोनी, पुत्री कोमल और पुत्र यश के साथ जिला न्यायालय में तारीख पर गई थी।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि जिला न्यायालय में तारीख करने के बाद जैसे ही उसका पति बाहर आया तो उसे मुकदमा वापस लेने की बात कही और वापस नहीं लेने पर गंभीर परिणाम भुगतने की बात कही। महिला द्वारा विरोध करने पर पति व उसके अधिवक्ता अल्ताफ और दो अन्य ने मारपीट शुरू कर दी जिसमें महिला, उसकी बड़ी बहन, पुत्री व पुत्र घायल हो गए। महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पति संजीव निवासी गांव रुदायन जनपद बदायूं, अधिवक्ता अल्ताफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed