फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Outpost in-charge arrested for accepting bribe of Rs 20,000, middleman also arrested

Sambhal News: 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए चौकी प्रभारी गिरफ्तार, बिचौलिया भी पकड़ा गया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Outpost in-charge arrested for accepting bribe of Rs 20,000, middleman also arrested
रजपुरा क्षेत्र में एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा घूस लेने का आरोपी दरोगा। संवाद 
गवां(संभल)। रजपुरा थाना क्षेत्र की हरिबाबा बांध धाम पुलिस चौकी के प्रभारी राकेश सिंह को मंगलवार की शाम करीब साढ़े चार बजे एंटी करप्शन की टीम ने 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। दरोगा को रिश्वत लेकर पहुंचे बिचौलिया गांव मोलनपुर डांडा निवासी इकबाल यादव को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दरोगा ने धोखाधड़ी के मुकदमे में नाम निकालने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत अमरोहा जिले के थाना आदमपुर अंतर्गत गांव दहेरी खादर निवासी सुखवीर से मांगी थी। इसमें तय हुआ था कि 20 हजार रुपये मंगलवार को दिए जाएंगे और 30 हजार रुपये तीन दिन बाद दिए जाने हैं। इसी क्रम में सुखवीर ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की और पूरी जानकारी दी। सुखवीर का दावा है कि वह निर्दोष है और उसका नाम मुकदमे में गलत जोड़ा गया है और विवेचना भी सही नहीं की।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सुखवीर ने बताया कि 23 जून को रजपुरा थाने में गवां निवासी सुकेश चंद्र पारिक ने फर्जी बैनामा कराने के मामले में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें चार आरोपी बनाए गए थे। सुखवीर ने बताया कि वह भी आरोपी बना दिया गया था, जबकि उसका कोई दोष नहीं था। विवेचना चौकी प्रभारी राकेश सिंह को मिली थी। विवेचना में भी नाम नहीं निकाला तो बिचौलिया इकबाल यादव के माध्यम से नाम निकालने की सिफारिश कराई थी। इस पर दरोगा ने 50 हजार रुपये मांगे और नाम निकालने का भरोसा दिया था।
विज्ञापन

जब वह रुपये लेकर नाम निकालने का तैयार हो गया तो 10 दिन पहले एंटी करप्शन से शिकायत की। एंटी करप्शन के बताए तरीके से ही मंगलवार को 20 हजार रुपये बिचौलिया इकबाल यादव के माध्यम से पुलिस चौकी लेकर पहुंचे थे। दरोगा ने रुपये लिए तो उसी दौरान एंटी करप्शन टीम के सदस्य ने दरोगा को पकड़ लिया। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी नवल मारवा ने रजपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000
जिस थाने में तैनाती, वहीं से जाना पड़ा जेल
दरोगा राकेश सिंह की तैनाती 9 महीने से रजपुरा थाने में थी। अब एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तारी के बाद रजपुरा थाने की हवालात में ही बंद कराया। रिपोर्ट दर्ज कराकर साथ ले गए। वही, दूसरी ओर रजपुरा थाना प्रभारी ने एंटी करप्शन द्वारा दरोगा को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी पुलिस के उच्च अधिकारियों को दे दी है। जिससे विभागीय कार्रवाई की जा सके।
00000000000
1990 में पुलिस में भर्ती हुआ है दरोगा
चौकी प्रभारी राकेश सिंह मूलरूप से जिला हाथरस के थाना सिकंदराराय अंतर्गत गांव जूलापुर के हैं। फरवरी में रजपुरा थाने की हरिबाबा बांध धाम पुलिस चौकी के प्रभारी बनाए गए थे। ग्रामीणों ने बताया कि व्यवहार तो दरोगा को सही था लेकिन बिना रुपये लिए काम नहीं करता था। जो लोग रुपये नहीं देते उसका काम नहीं करता था। वहीं, दूसरी ओर दरोगा गिरफ्तारी के बाद मायूस दिखाई दिया। थाने में खाना दिया गया तो उसने खाने से इन्कार कर दिया।

00000000
एंटी करप्शन की टीम ने दरोगा को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन की टीम ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है। दरोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है। जो भी गलत कार्य में लिप्त पाया जाएगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
-कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल

रजपुरा क्षेत्र में एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा घूस लेने का आरोपी दरोगा। संवाद 

रजपुरा क्षेत्र में एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा घूस लेने का आरोपी दरोगा। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed