{"_id":"68740c1e3461a2f42e07f59c","slug":"organizations-adopt-wards-to-maintain-proper-sanitation-sambhal-news-c-204-1-chn1001-121484-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए वार्डों को गोद लगा संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए वार्डों को गोद लगा संगठन
विज्ञापन
चंदौसी। स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ की एक बैठक का आयोजन रविवार को खुर्जा गेट के वाल्मीकि पार्क में किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष अजय कुमार राजवर ने बताया कि जल्द ही संगठन वार्ड के 10 से 15 वार्ड को गोद लेगा और वार्डों में सफाई अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखेगा।
महामंत्री विशाल वाल्मीकि ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल पालिका अध्यक्ष व ईओ से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपेगा। बताया कि पालिकाध्यक्ष ने सफाई कर्मचारियों की अधिकांश मांगों को बहुत हद तक पूरा कर दिया है। कहा कि आज भी कुछ मांगे हैं जो अभी तक पूरी नहीं हुई है, इन मांगों पर संगठन अगले चरण में काम करने का कार्य करेगा।
इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष अनिल राधे गुड्डू, कैलाश चंद चटवाल, राजू अनजान, अजय चौहान, दीपक कुमार, अजय कुमार, राजेश कुमार, मनोज भारती, मनोज मंत्री, विनोद, पंकज, बॉबी आदि मौजूद रहे। संवाद