फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Orders to vacate the residences of medical officer and pharmacist

Sambhal News: चिकित्साधिकारी और फार्मासिस्ट के आवासों को खाली कराने के आदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Orders to vacate the residences of medical officer and pharmacist
गुन्नौर। सीएमओ डॉ. तरुण पाठक ने शनिवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लू और हीट वेब को देखते हुए कोल्ड रूम बनाने और आयुष्मान कार्ड बनाने के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही दूसरी सीएचसी में तैनात चिकित्साधिकारी और फार्मासिस्ट के आवास पर को खाली कराने के आदेश दिए। ऐसा न होने पर सीएमओ ने कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


शनिवार को सीएमओ डॉ. तरुण पाठक गुन्नौर सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दवा कक्ष का जायजा लिया। यहां उन्होंने एंटी रैबीज के इंजेक्शन की उपलब्धता बनाए रखने को कहा। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजकिशोर ने सीएमओ को बताया कि निवर्तमान चिकित्साधिकारी ने छह माह से अपना सीएचसी स्थित आवास खाली नहीं किया है। जबकि उनकी तैनाती रजपुरा में है। साथ ही चार वर्ष पहले स्थानांतरित हो चुके फार्मासिस्ट ने भी अपना आवास खाली नहीं किया है। इस पर सीएमओ ने जल्द से जल्द दोनों आवास खाली कराने के आदेश दिए। बताया कि अगर वे अपने आवास खाली नहीं कराते हैं, तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए।
विज्ञापन

सीएमओ ने पैथोलॉजी लैब में होने वाली जांचों की जानकारी ली। साथ ही डाट्स रूम का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मरीजों से बातचीत कर अस्पताल से मिलने वाली सुविधाओं का हालचाल जाना। इसके बाद वह मेटरनिटी विंग के न्यू बर्न चाइल्ड केयर यूनिट पहुंचे। जहां उन्होंने प्रसूताओं से प्रसव के बाद मिलने वाले आहार के बारे में जानकारी ली। सीएमओ ने निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्यकर्मी अपनी ड्रेस में अस्पताल आएं। ऐसा न होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने सीएचसी में कोल्ड रूम बनाने और आयुष्मान कार्ड के कार्य में तेजी लाने के आदेश दिए। इस मौके पर डॉ. अनीता यादव, दीपक यादव, राज कुमार यादव, जेएस राघव, वंदना सक्सेना, जीत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed