फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Orders to stop salary of absent BDO Pawansaa, ADO Rajpura

Sambhal News: अनुपस्थित बीडीओ पवांसा, एडीओ रजपुरा का वेतन रोकने के आदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Orders to stop salary of absent BDO Pawansaa, ADO Rajpura
बहजोई। डीएम मनीष बंसल ने लंपी स्किन डिसीज की रोकथाम के संबंध में समीक्षा बैठक की। बैठक में अुपस्थित रहने पर बीडीओ पवांसा, प्रभारी एडीओ पंचायत रजपुरा का वेतन रोकने और दस ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिव, ग्राम विकास अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए हैं। समीक्षा मीटिंग में सीवीओ ने बताया कि जनपद में 20 वीं पशु गणना के अनुसार 180244 गोवंश है।
विज्ञापन

लंपी स्किन डिसीज की रोकथाम के लिए जिला स्तर पर तीन सदस्यों की आठ टीमों का गठन विकासखंड स्तर पर किया गया है। जनपद में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसका नंबर 9411 096168 है। जनपद में लंपी स्किन डिसीज की 3000 वैक्सीन प्राप्त हुई है। जिसमें 22000 डोज लगा दी गई हैं। सभी गोशालाओं में प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीनेशन लगाई दी गई है डीएम ने इस मामले में ग्रसित जानवरों की सूचना मिलने पर तुरंत उपचार कराने व जांच के लिए सैंपल एकत्र कर लैब के निर्देश दिए हैं। जहां इसकी पुष्टि हो, वहां तहसील, विकासखंड एवं पंचायत स्तर पर बैठकें आयोजित प्रभावित ग्रामों में सैनिटाइजेशन, फॉगिंग कराई जाए।
विज्ञापन

अपने-अपने क्षेत्र में गोशालाओं का सचिव एवं प्रधान तथा पशु चिकित्सा अधिकारी तथा लेखपाल प्रत्येक दिन निरीक्षण करें। बैठक में अनुपस्थित रहे ग्राम देवपुरा, निबौरा, रसूलपुर धतरा, सिंहावली, कैला देवी,ततारपुर घोसी,पवांसा, बंजरपुरी, मदाला फतेहपुर, कैथल के ग्राम विकास एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों का एक दिन के वेतन काटने के निर्देश दिए। निरीक्षण की रिपोर्ट से अवगत कराया जाए। इस मौके पर सीडीओ कमलेश सचान, सीवीओ डाॅ. दिनेश चंद्र, समस्त खंड विकास अधिकारी एवं समस्त पशु चिकित्सा अधिकारी उपस्थित हे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed